विपणन विभाग की मनमानी के कारण धान खरीदी बंद – विजय वैष्णव

कबीरधाम जिला के विपणन विभाग द्वारा धान संग्रहण केन्द्रो मे व्यवहारिक अनलोडिंग क्षमता के अनुरूप परिवहन आदेष प्रदाय करावें, जिससे धान खरीदी बंद हो चुके या बंद होने की स्थिति मे पहुंच चुके केन्द्रो मे खरीदी नियमिति क्षमता के अनुरूप निर्वाध रूप से किया जा सके एवं अव्यवहारिक परिवहन आदेश की नियत समय मे उचित वैधानिक जांच की मांग किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विजय वैष्णव ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेशाध्यक्ष मोहन मरकाम, केबिनेट मंत्री मो. अकबर भाई, प्रदेश महामंत्री चन्द्रशेखर शुक्ला, किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामविलास साहू से करते हुए जारी विज्ञप्ति मे श्री वैष्णव ने कहा कि पंजीकृत कृषको से समर्थन मूल्य मे धान खरीदी 1 दिसंबर से प्रारंभ है, जिला मे 102 उपार्जन केन्द्र है, जिसमे से अधिकतर केन्द्रो मे निर्धारित बफर लिमिट से दो से तीन गुना अधिक धान का खरीदी किया जा चुका है, परिवहन के आभाव मे धान खरीदी फड़ पूर्ण रूप से भर चुका हैै अतः फड़ मे धान जमा होने के चलते धान खरीदी बंद हो चुका है या बंद होने के स्थिति मे है।
कबीरधाम जिला कवर्धा विकास खंड के डबराभाठ धान संग्रहण केन्द्र की भंडारण क्षमता ढ़ाई लाख क्विंटल, प्रतिदिन अनलोडिंग क्षमता 20 से 25 ट्रक है। इसी प्रकार विकासखंड स. लोहारा के चारभाठा धान संग्रहण केन्द्र की भंडारण क्षमता 6 लाख क्विंटल है एवं प्रतिदिन अनलोडिंग क्षमता 60 से 70 ट्रक की है एवं जिला के 300 से 400 ट्रक धान परिवहन के कार्य मे प्रतिवर्ष संलग्न रहते है एवं विगत् दो वर्ष पूर्व तक एक उपार्जन केन्द्र से 4 ट्रक तक प्रतिदिन परिवहन होता रहा है और सुव्यस्थित कार्य से आज भी संभव है।
विपणन विभाग द्वारा धान संग्रहण केन्द्र डबराभाठ मे 80 प्रतिशत ट्रक का परिवहन आदेश प्रदाय किया जा रहा है, जो प्रतिदिन अनलोडिंग क्षमता से बहुत अधिक होने के कारण ट्रक 4 से 5 दिनो मे खाली हो रहा है। विपणन विभाग द्वारा धान संग्रहण केन्द्र चारभाठा के लिए परिवहन आदेश प्रतिदिन 20 प्रतिशत ट्रक का दिया जा रहा है, जो यहां कि अनलोडिंग क्षमता से बहुत कम है इसलिए यहां काम करने वाले मजदूर को पर्याप्त काम भी नही मिल पा रहा है।
जारी विज्ञप्ति मे तल्ख लहजों मे कहा गया है, कि उपरोक्त समस्त कारणो से धान उपार्जन केन्द्रो मे वर्तमान सत्र एवं विगत सत्र खरीदी बंद हुई किसान परेशान हुए, हो रहे है और गत् वर्ष करोड़ो रूपये का धान सड़ गया शासन को आर्थिक क्षति हुई धान सड़ने की आड़ मे अनियमितता से भी इंकार नही किया जा सकता। यदि स्थिति को अभी नियंत्रित नही किया गया तो विगत् वर्ष की पुनरावृत्ति संभव है। विपणन विभाग द्वारा खरीदी बंद या बंद होने की स्थिति बनने के पश्चात् आनन फानन मे 17 दिसंबर 2021 को तिलदा परिवहन हेतु आदेश जारी किया गया है।
यह कि जिला के धान उपार्जन केन्द्रो मे धान की खरीदी नियमित रूप से कराने के लिए धान संग्रहण केन्द्र चारभाठा मे धान परिवहन वहां कि पर्याप्त अनलोडिंग क्षमता 60 से 70 ट्रक का आदेष प्रदाय कराने की कृपा करें। वर्तमान मे एवं विगत् वर्ष मे जारी किए गए अव्यवहारिक अनलोडिंग क्षमता से दोनो धान संग्रहण केन्द्रो मे विपरीत परिवहन आदेश की नियत समय मे वैधानिक जांच हेतु अनुरोध कर प्रतिलिपि जिला विपणन अधिकारी को प्रस्तुत किया गया है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *