मंदिर में चोरी करने वाले 02 आरोपी एवं 01 विधिविरुद्ध संघर्षरत बालक को पकड़ने में चौकी पोड़ी पुलिस को मिली सफलता

सोने का लॉकेट कीमती 30000/ रुपये को मंदिर से चोरी कर फरार हो गये थे आरोपी।

आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया सलाखों के भीतर

कबीरधाम पुलिस कप्तान डॉ. लाल उमेद सिंह के द्वारा क्राइम मीटिंग में अपराध नियंत्रण करने
समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया था। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  मनीषा ठाकुर रावटे तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बोड़ला जगदीश उइके के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी बोड़ला निरीक्षक  रमाकांत तिवारी से दिशा-निर्देश प्राप्त कर चौकी पोड़ी प्रभारी सहायक उप.निरीक्षक मानसिंह के कुशल नेतृत्व में लगातार चौकी क्षेत्र में अपराधों पर अंकुश लगाकर अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य में दिनांक- 01/02/2022 को प्रार्थी रामलखन वर्मा पिता परमेश्वर वर्मा उम्र 40 वर्ष साकिन बैहरसरी थाना बोड़ला द्वारा चौकी पोड़ी आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि दिनांक-23- 24/01/2022 के दरमियानी रात में किसी अज्ञात चोर द्वारा गायत्री माता के मंदिर से 01 सोने का लाकेट चोरी कर ले गया है। कि रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। रिपोर्ट के तत्काल बाद वरिष्ठ अधिकारियों को उक्त घटना से अवगत करा दिशा निर्देश प्राप्त कर चौकी पोड़ी से विशेष टीम गठित कर आरोपियों के पता तलाश हेतु क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर रवाना किया गया। दौरान पतासाजी के 02 आरोपियों के साथ एक नाबालिक बालक को धर दबोचा गया जिसमें 01, दुर्गेश धुर्वे पिता सकुन उम्र 30 साल निवासी बैहरसरी, 02, हेमंत साहू पिता भारत साहू उम्र 32 साल निवासी दसरंगपुर खुर्द थाना बोड़ला और 03. एक विधि के विरूद्ध संघर्ष रत बालक को मंदिर में चोरी किया एक नग सोने के लाकेट कीमती 30000/ रुपये के साथ पुलिस टीम के द्वारा पकड़ा गया तथा उचित वैधानिक कार्यवाही कर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी सहायक उप निरीक्षक मान सिंह, प्रधान आर. लवकेश खरे, बलदाऊ सत्यवंसी आर. देवचरण राजपूत , लेखराज सिंद्राम सैनिक रमेंद्र का सराहनीय योगदान रहा।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *