नवीन शक्ति जिले की ओएसडी नियुक्त की गई सूची नूपुर राशि पन्ना

छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग ने 25 अप्रैल को जारी किए आदेश वर्ष 2015 की आईएएस बैच की अधिकारी है सुश्री नूपुर राशि पन्ना

वर्तमान में अपर कलेक्टर दुर्ग के पद पर पदस्थ है नूपुर

सक्ति-अंततः अगस्त 2021 में हुई नवीन जिले शक्ति की घोषणा के बाद छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय रायपुर ने शक्ति के लिए विशेष कर्तव्य अधिकारी ओएसडी की नियुक्ति कर दी, 25 अप्रैल 2022 को जारी आदेश के अनुसार नवीन जिले शक्ति के लिए वर्तमान में अपर कलेक्टर दुर्ग के पद पर पदस्थ भारतीय प्रशासनिक सेवा 2015 बैच की अधिकारी सुश्री नूपुर राशि पन्ना की नियुक्ति की गई है, तथा उन्हें नवीन जिले के विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है, इसके अलावा प्रदेश के अन्य नवीन जिले जिनकी घोषणा 15 अगस्त 2021 को प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की थी, उन जिलों के लिए भी विशेष कर्तव्य अधिकारीयो की नियुक्ति की गई है, साथ ही भारतीय प्रशासनिक सेवा आईएएस अधिकारियों के स्थानांतरण भी 25 अप्रैल 2022 को जारी आदेश के अंतर्गत किए गए हैं, तथा नवीन जिले शक्ति में अब ओएसडी की नियुक्ति के बाद नवीन जिले गठन का कार्य प्रारंभ हो जाएगा एवं ओएसडी कहां बैठेंगे एवं कहां इनका कार्यालय होगा, यह बात तो अभी तक स्पष्ट नहीं है, किंतु जांजगीर-चांपा जिला प्रशासन अब तेजी से नवीन शक्ति जिले को अलग करने की प्रक्रिया में अपना योगदान देगा यह जरूर है

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *