यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के सेवा,सुशासन एवं गरीब कल्याण को समर्पित 8 वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने के अवसर पर विधानसभा दन्तेवाड़ा में “गरीब कल्याण जनसभा” का आयोजन हुआ। जिसमें मुख्य वक्ता राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा मान. चंदूलाल साहू जी,प्रदेश महामंत्री किरण देव जी, जिला संगठन प्रभारी डॉ सुभाउ कश्यप जी, जिला अध्यक्ष चैतराम अटामी जी एवं गरीब कल्याण कार्यक्रम के जिला प्रभारी राम बाबू गौतम जी,सह प्रभारी धीरेंद्र प्रताप सिंह जी, दीपक वाजपेयी जी जिला के भाजपा पदाधिकारी व अन्य वरिष्ठ नेताओं,देवतुल्य कार्यकर्ताओं की आमसभा में उपस्थिति रही।
