जिला अस्पताल में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत एक दिवसीय शिविर का आयोजन

श्री बालाजी हॉस्पिटल रायपुर के डॉक्टर्स ने किया बच्चों का उपचार

कोण्डागांव, जिला चिकित्सालय कोण्डागांव में 24 मई को चिरायु राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत विभिन्न श्रेणी के चिन्हांकित 0 से 18 वर्ष के बच्चों का परीक्षण एवं नि:शुल्क उपचार हेतु एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

स्वास्थ्य शिविर मैं कार्डियोलॉजिस्ट (हृदय रोग विशेषज्ञ) न्यूरोलॉजिस्ट (एन एच एम एम आई रायपुर) शिशु रोग, अस्थि रोग, नेत्र रोग, दंत रोग, फिजियोथेरेपिस्ट उपस्थित रहे। जानकारी देते हुए बालाजी हॉस्पिटल रायपुर के कॉरपोरेट मेनिजर अनुज पंडा ने बताया कि राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत इस कार्यक्रम मैं लगभग 200 बच्चों का परीक्षण एवं उपचार किया गया।

साथ इन बच्चों की कॉन्सलिंग किये, वेसिक जानकारी व मशीनों से परीक्षण किया गया। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के नोडल डॉ रुद्र कश्यप ने बताया कि जांच शिविर मैं रायपुर के डॉट व कोण्डागांव के डॉक्टर का संयुक्त शिविर का आयोजन किया जिसमे हार्ड 12 बच्चे, नेत्र 10 बच्चे, टीकाकरण 08 बच्चों का, अर्थो 18 बच्चे, बोलने में दिक्कत 13 बच्चे, हाथ मे दिक्कत 03बच्चे, अदर 36 बच्चे कुल 100 बच्चों का परीक्षण किया गया। एवं 41 बच्चों आगे उपचार के लिए रायपुर भी भेजा जायेगा।

इस अवसर पर राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के नोडल डॉ रुद्र कश्यप, श्री बालाजी हॉस्पिटल रायपुर से डॉ हितेंद्र उइके न्यूरो सर्जन, डॉ विशाल आनंद गुप्ता, अनुज पंडा, उज्ज्वल जायसवाल सत्य साईं संजीविनी हॉस्पिटल रायपुर डॉ अतुल प्रभु कोण्डागांव जिला अस्पताल से डॉ मयूर चंद्रेकर डॉ राजेश बघेल शिशुरोग स्पेसलिस्ट, डॉ कल्पना मीणा नेत्र रोग विशेषज्ञ, डॉ आशीष मसीह प्रकाश बागड़े युवोदय कोंडानार चैम्प और कोण्डागांव जिला अस्पताल के अन्य पदाधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *