शासन के निर्देशानुसार अंगना मा शिक्षा 2.0 के तहत संकुल स्तरीय मेला सह प्रशिक्षण का आयोजन शासकीय प्राथमिक शाला लेबरहार्टमेंट बचेली में किया गया।
कार्यक्रम संकुल प्राचार्य सुश्री मीना डॉली दयाल एवम् संकुल समन्यवक ममता सिन्हा के मार्ग दर्शन से सम्पन्न कराया गया। कार्यक्रम की शुरुवात माता सरस्वती के छायाचित्र की पूजा अर्चना कर किया गया।इस दौरान मास्टर ट्रेनर जरीना खातून के द्वारा अंगना में शिक्षा की गुणवत्ता और महत्व को बताते हुवे बच्चों के माताओं को प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही नई शिक्षा नीति बालवाड़ी को एफ एल एन से जोड़ते हुवे बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए माताओं का भी उन्मुखीकरण किया गया। बच्चों को 09 काउंटर के सभी गतिविधि को उपस्थित शिक्षिकाओं के द्वारा माताओं को समझाया गया और बच्चों से कई प्रकार की गतिविधि कराई गई। प्रा. शाला लेबरहार्टमेंट की प्र.अ. उर्वशी सोनी एवम् संकुल के प्राथमिक शाला की सभी शिक्षिकाओं का भी इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष योगदान रहा। इस कार्यक्रम में लगभग 50 बच्चे एवम् 20 माताएं शामिल थे। अंत में संकुल प्राचार्य सुश्री मीना डॉली दयाल एवम् संकुल समन्यवक ममता सिन्हा के द्वारा इस कार्यक्रम से 02 स्मार्ट माता का चयन करते हुवे उन्हें सम्मानित किया गया और उन्हें पुरुष्कार भी दिया गया। इस प्रकार कार्यक्रम को स्वल्पाहार के साथ हर्षोल्लास के साथ समापन किया गया।
