भाजपा जैजैपुर एवं पामगढ़ विधानसभा क्षेत्र की संगठनात्मक बैठक 3 अप्रैल को संपन्न

समय दानी विस्तारक कार्य योजना के अंतर्गत हमें बूथों पर जाकर बताना है केंद्र सरकार की योजनाओं एवं मोदी जी के जनकल्याणकारी कार्यों को- कृष्णकांत चंद्रा जिला अध्यक्ष भाजपा जांजगीर चांपा

सक्ती- भारतीय जनता पार्टी जांजगीर-चांपा जिले के अंतर्गत जैजैपुर विधानसभा एवं पामगढ़ विधानसभा क्षेत्र की संगठनात्मक बैठक 3 अप्रैल को संपन्न हुई,जैजैपुर विधानसभा की बैठक सांस्कृतिक भवन जैजैपुर में सुबह पंडित दीनदयाल उपाध्याय,डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं भारत माता के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ प्रारंभ हुई, तत्पश्चात विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं द्वारा आगंतुक पदाधिकारी भाजपा जांजगीर-चांपा जिले के अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा, जिला महामंत्री पुरुषोत्तम शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष गगन जयपुरिया, प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य डॉ कैलाश साहू, नगर पंचायत अध्यक्ष सोनसाय देवांगन, जिला मंत्री गोपी सिंह ठाकुर, का स्वागत किया गया, तथा इस दौरान मंच पर जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र के जैजैपुर भाजपा के मंडल अध्यक्ष सुखदेव प्रसाद खूटे,छपोरा बबलू दास मैत्री,हसौद परमानंद पटेल,भोथिया यादव एवं बम्हनीनडीह चेतन दास महंत तथा जिला भाजपा मंत्री धीरेंद्र नाथ योगी प्रमुख रूप से उपस्थित थे, कार्यक्रम का मंच संचालन करते हुए जिला भाजपा महामंत्री पुरुषोत्तम शर्मा ने विस्तार पूर्वक समय दानी विस्तार कार्य योजना, सरल पोर्टल, पन्ना प्रभारी एवं आजीवन सहयोग निधि के विषय पर प्रकाश डालते हुए

समय दानी विस्तारक योजना में सभी प्रमुख पार्टी कार्यकर्ताओं को अन्य मंडलों के शक्ति केंद्रों पर निर्धारित अवधि में प्रवास करने तथा पार्टी के कार्यक्रमों एवं केंद्र की मोदी सरकार की योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का आग्रह किया, भाजपा जांजगीर-चांपा जिले के अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि विधानसभा वार बैठकों में अपेक्षित श्रेणी के अनुसार शत-प्रतिशत उपस्थिति होनी चाहिए, इसकी चिंता सभी मंडल अध्यक्ष करें एवं चंद्रा ने बताया कि आने वाले दिनों में छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी जी का जिले में आगमन होगा तथा संगठनात्मक दृष्टिकोण से जिले के सभी 26 मंडलों के प्रमुख लोगों को बैठक में बुलाया जाएगा एवं प्रदेश प्रभारी जी संगठनात्मक विषयों पर बिंदुवार चर्चा करेगी अतः हम सभी अपने-अपने मंडलों में संगठन के कार्यों को सक्रियता के साथ करें बैठक को जिला कोषाध्यक्ष गगन जयपुरिया ने संबोधित करते हुए आजीवन सहयोग निधि के कार्य को यथाशीघ्र पूर्ण करने तथा मंडल क्षेत्र में सहयोगी दानदाताओं से आजीवन सहयोग निधि के रूप में राशि प्राप्त करने का आग्रह किया बैठक को प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य डॉ. कैलाश साहू ने भी संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा ने जो कार्यक्रम जिले को दिए हैं, जिले मंडल तक भेजती है, एवं मंडल उन कार्यक्रमों को बूथ तक अनिवार्य रूप से भेजे तथा आने वाले 6 अप्रैल को हम सभी को भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस भी धूमधाम के साथ

प्रत्येक बूथ तक मनाना है, कार्यक्रम के दौरान आजीवन सहयोग निधि, समय दानी विस्तार योजना, सरल पोर्टल ,पन्ना प्रभारी, 6 अप्रैल भाजपा के स्थापना दिवस एवं 14 अप्रैल डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर्व के संबंध में आवश्यक जानकारी और दिशानिर्देश कार्यकर्ताओं को दिए गए कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन जिला भाजपा मंत्री गोपी सिंह ठाकुर ने करते हुए आगंतुक सभी पदाधिकारियों का जयपुर विधानसभा क्षेत्र की ओर से अभिनंदन एवं स्वागत किया, साथ ही ठाकुर ने कहा कि जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र के सभी पांचों मंडल सक्रियता के साथ आने वाले विधानसभा चुनाव 2023 की तैयारियों में जुट जाएं तथा हम सभी को इस विधानसभा क्षेत्र में कमल छाप का विधायक चुनना है एवं प्रत्याशी चाहे जो भी हो हम पार्टी के लिए ईमानदारी के साथ काम करें,3 अप्रैल को जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र की संपन्न बैठक के दौरान भाजपा जैजैपुर मंडल, भाजपा भोथिया मंडल, भाजपा हसौद मंडल, भाजपा बम्हनीनडीह मंडल एवं भाजपा छपोरा मंडल के विभिन्न मोर्चा/प्रकोष्ठ के पदाधिकारी कार्यकर्ता काफी संख्या में मौजूद थे, अंत में स्वल्पाहार की व्यवस्था नगर पंचायत अध्यक्ष सोनसाय देवांगन की ओर से की गई

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *