Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u885799198/domains/thethinkmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
किरंदुल परियोजना में एमएसईएस हेतु वेंडर मीट व प्रशिक्षण का आयोजन - The Think Media

किरंदुल परियोजना में एमएसईएस हेतु वेंडर मीट व प्रशिक्षण का आयोजन

किरन्दुल। दिनांक 13 सितम्बर को किरंदुल परियोजना में संजीव साही मुख्‍य महाप्रबंधक के कुशल निर्देशन में मुख्‍य महाप्रबंधक के सम्‍मेलन कक्ष में परियोजना के अधिकारियों व परियोजना कार्यों में संलग्‍न एमएसईएस वेंडरों/कांट्रेक्‍टर्स के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण दो सत्रों में किया गया।प्रथम सत्र का आरंभ मुख्‍य अतिथि संजीव साही, मुख्‍य महाप्रबंधक को पुष्‍पगुच्‍छ देकर हार्दिक स्‍वागत किया गया। साथ ही प्रियदर्शन गृहाचार्या जैम पोर्टल एक्‍सपर्ट रायपुर का भी पुष्‍पगुच्‍छ देकर स्‍वागत किया गया।के.इलांगो सहायक महाप्रबंधक (सामग्री) ने स्‍वागत भाषण प्रस्‍तुत किया और आज के प्रशिक्षण के बारे में बताया। तत्‍पश्‍चात जैम पोर्टल एक्‍सपर्ट प्रियदर्शन गृहाचार्या ने परियोजना के अधिकारियों को जैम पोर्टल के बारे में विस्‍तृत रूप से बताया कि यह पोर्टल विभिन्‍न सरकारी विभागों/संगठनों/सार्वजनिक उपक्रमों द्वारा आवश्‍यक सामान्‍य उपयोग की वस्‍तुओं और सेवाओं की ऑनलाईन खरीद की सुविधा प्रदान करता हे। इस जैम पोर्टल का लक्ष्‍य खरीद में पारदर्शिता, दक्षता और गति को बढ़ना है।
आगे एक्‍सपर्ट ने संबंधित महत्‍वपूर्ण जानकारी देते हुए बताया कि गवर्नमेंट ई मार्केटप्‍लेस (जैम) पोर्टल एक ऑनलाईन पोर्टल है। इसमें रजिस्‍ट्रेशन के कोई भी वेंडर/कांट्रेक्‍टर इस पोर्टल से जुड़ सकता है और सरकार के साथ बिजनेस कर सकता है। सत्र के दौरान अधिकारियों द्वारा जैम से संबंधित प्रश्‍न पूछे गए जिनका एक्‍सपर्ट ने बखूबी उत्‍तर दिया।
इसी प्रकार द्वितीय सत्र में भी परियोजना कार्यों में संलग्‍न वेंडरों/कांट्रेक्‍टर्स को भी जैम एक्‍सपर्ट ने जैम पोर्टल से संबंधित जानकारी दी और कहा कि आजकल ऑनलाईन का जमाना है तथा पारदर्शिता और कार्य में शीघ्रता लाने हेतु जैम पोर्टल का उपयोग महत्‍वपूर्ण है। इसके उपयोग से समय और कागज की बचत होती है। साथ ही, दस्‍तावेजों का आदान-प्रदान शीघ्रता से होता है। प्रशिक्षण में वेंडरों ने पोर्टल में आनेवाले दिक्‍कतों संबंधित प्रश्‍न पूछे वही एक्‍सपर्ट ने तुरंत निराकरण करते हुए उनकी दिक्‍कतों का समाधान किया।कार्यक्रम का संचालन सुशील चंद्र गुप्‍ता,सहायक महाप्रबंधक (सामगी) ने किया और धन्‍यवाद ज्ञापन के.इलांगो, सहा.महाप्रबंधक (सामग्री) ने किया। कार्यक्रम में आर राजाकुमार महाप्रबंधक (उत्‍पादन) एम सुब्रमण्‍यन महाप्रबंधक (विद्युत) एस के कोचर महाप्रबंधक (खनन) सहित संबंधित विभागों के अधिकारीगण व नगर के वेंडर्स/कांट्रेक्‍टर्स उपस्थित थे।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *