23 मई से 25 मई तक जिला पंचायत जांजगीर चांपा के कार्यालय में होगा कर्मचारियों का प्रशिक्षण
कार्यालय विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी जिला शक्ति ने जारी किए आदेश
सक्ति-नवीन जिला शक्ति के गठन के बाद शक्ति में ओएसडी के रूप में भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी नूपुर राशि पन्ना की नियुक्ति की गई है, तथा इसी श्रृंखला में कार्यालय कलेक्टर जिला जांजगीर चांपा के आदेश क्रमांक- 6188/ स्थापना/ 2022 जांजगीर दिनांक-18 मई 2022 के परिपेक्ष में कार्यालय विशेष कर्तव्य अधिकारी जिला शक्ति ने दिनांक 19 मई 2022 को अपने पत्र क्रमांक- 15/ 2022 के अनुसार एक आदेश जारी कर 25 कर्मचारियों को जिला शक्ति के कार्यालय में संचालन हेतु नियुक्त किए जाने की जानकारी देते हुए समस्त कर्मचारियों को डीपीआरसी भवन जिला पंचायत में प्रशिक्षण हेतु दिनांक 23 मई से 25 मई तक सुबह 10:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करने के आदेश दिए हैं, साथ ही प्रशिक्षण का समन्वय डॉक्टर ज्योति पटेल संयुक्त कलेक्टर जिला जांजगीर चांपा के मार्गदर्शन में होने की बात कही गई है

नवीन जिले सकती के लिए जिन 25 कर्मचारियों को जिला संचालन हेतु नियुक्त किया गया है उसमें पुष्पेंद्र कुमार सिंह सहायक ग्रेड 2 वित्त शाखा एवं लाइसेंस शाखा का कार्य देखेंगे,डिगेश्वर प्रसाद बरेठ सहायक ग्रेड 3 वित्त शाखा एवं लाइसेंस शाखा सहायक, राजेंद्र प्रसाद साहू सहायक ग्रेड 2 स्थापना शाखा, आशुतोष शर्मा सहायक ग्रेड 3 स्थापना शाखा सहायक, गणेश राम साहू सहायक ग्रेड 2 सांख्य लिपि शाखा, संतोष कुमार बंजारे सहायक ग्रेड 2 प्रोटोकॉल शाखा, संतोष कुमार पांडे सहायक ग्रेड 2 वरिष्ठ लिपिक शाखा एक, कालेश्वरनाथ श्रीवास सहायक ग्रेड दो वरिष्ठ लिपिक दो, हर्षवर्धन सिंह चंद्रा सहायक ग्रेड 2 व्यवहारवाद शाखा, सौरभ शर्मा सहायक ग्रेड 2 व्यवहारवाद शाखा सहायक, परदेशी राम यादव सहायक ग्रेड 2 शिकायत शाखा जनसंपर्क शाखा, अतुल पटेल सहायक ग्रेड 3 शिकायत शाखा सहायक, उपेंद्र कुशवाहा सहायक ग्रेड 2 नजूल आबंटन शाखा, गीता कुमार बरेठ सहायक ग्रेड 2 शहरी विकास सूचना का अधिकार, रामरतन सिदार सहायक ग्रेड 2 राजस्व पुस्तक परिपत्र कंडिका 6-4 राजस्व लेखापाल राजस्व कंडिका, धर्म सिंह कंवर सहायक ग्रेड 2 नजारत शाखा आवास आवंटन शाखा,सत्यनारायण शर्मा सहायक ग्रेड तीन नजारत शाखा आवास आवंटन शाखा सहायक, चंद्रकुमार लहरें सहायक ग्रेड तीन बाढ़ राहत, अल्प बचत, प्रतिलिपि शाखा ,कुलदीप महाराणा सहायक ग्रेड तीन अभिलेखागार शाखा प्रपत्र शाखा, सूर्य प्रकाश बंजारे सहायक ग्रेड 3 राजस्व, अंकिक,राजस्व मोहरिम,ब्रिस्क एवं धर्मस्व, मयंक चौहान सहायक ग्रेड तीन आवक जावक शाखा,डॉक्टर सिंह गोंड़ सहायक ग्रेड 2 खाद्य शाखा निर्वाचन शाखा, युवराज नायक सहायक ग्रेड 3 निर्वाचन शाखा सहायक, बीरबल साहू सहायक ग्रेड 3 जनगणना, 20 सूत्रीय, विशेष, विवाह, अश्वनी कुमार यादव सहायक ग्रेड 3 नजूल भु आबंटन शाखा का कार्य देखेंगे
उपरोक्त आदेश नवीन शक्ति जिले की ओएसडी नुपुर राशि पन्ना ने 19 मई 2022 को जारी किए हैं,तथा नवीन शक्ति जिले में ओएसडी की नियुक्ति के बाद अब 25 कर्मचारियों की नियुक्ति होने से जिले के कार्य में तेजी आएगी तथा सभी विभागों का कार्य भी अब धीरे-धीरे प्रारंभ हो जाएगा