निशांत इंस्टीट्यूट ऑफ इंक्लूसिव एजुकेशन में बच्चों के लिए मौखिक स्वास्थ्य जागरूकता शिविर

निशांत इंस्टीट्यूट ऑफ इंक्लूसिव एजुकेशन में बच्चों के लिए मौखिक स्वास्थ्य जागरूकता शिविर अनुपम नगर में बच्चों एवं उनके अभिभावकों के लिए एक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन दिनांक 29 मार्च 2026 रविवार को किया गया। इस शिविर का आयोजन श्री बालाजी इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंसेस एवं श्री बालाजी हाॅस्पिटल द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
यह शिविर डॉ रितुराज केसरी के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ, जिसमें डॉ मनन गुप्ता एवं डॉ नूपुर गुप्ता का विशेष योगदान रहा। साथ ही दंत चिकित्सा के विद्यार्थियों आदित्य सोनी, प्रेरणा देवांगन, अमित पटेल, आस्था सिंह, एवं आयुषी जैन ने सक्रिय सहभागिता निभाई। बच्चों का नेत्र परीक्षण भी किया गया जिसमें नेत्र विभाग के वेद यादव ने विशेष सहयोग किया। शिविर के समन्वयक विरेन्द्र खुटेल रहे। इस अवसर पर बच्चों एवं उनके अभिभावकों का दंत एवं नेत्र परीक्षण किया गया। विशेष रूप से दिव्यांग (विशेष आवश्यकता वाले) बच्चों का भी परीक्षण एवं आवश्यक उपचार किया गया, जिससे उन्हें उचित स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जा सकें। एक सुसज्जित दंत चिकित्सा वाहन (डेंटल वैन) के माध्यम से आवश्यकतानुसार निवारक दंत उपचार प्रक्रियाएं भी की गईं। शिविर में उपस्थित सभी लाभार्थियों को उनकी स्वास्थ्य स्थिति के अनुसार आवश्यक देखभाल, परामर्श एवं उपचार उपलब्ध कराया गया।
विद्यालय के प्राचार्य अजय गुप्ता जी ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर बच्चों एवं अभिभावकों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होते हैं और समाज में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ तथा सभी प्रतिभागियों द्वारा इसकी सराहना की गई।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *