ईस्ट कोस्ट रेलवे के वॉलटयर डिवीजन में सिंगापुर रोड -रायगड़ा स्टेशनों के मध्य तीसरी लाइन के कार्य के फलस्वरुप परिचालन प्रभावित रहेगा

रायपुर- ईस्ट कोस्ट रेलवे के वॉलटयर डिवीजन में सिंगापुर रोड -रायगड़ा स्टेशनों के मध्य तीसरी लाइन का कार्य किया जाएगा जिसके लिए दिनांक 20 जनवरी 2024 से 27 जनवरी 2024 तक प्री नॉन इंटरलॉकिंग एवं नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा जिसके कारण कुछ गाड़ियों को रद्द, रीशेड्यूल एवं परिवर्तित मार्ग से परिचालन किया जाएगा।

रद्द होने वाली गाड़ियां
(1) गाड़ी संख्या 08527 रायपुर- विशाखापट्टनम स्पेशल पैसेंजर दिनांक 20 जनवरी से 28 जनवरी 2024 तक रद्द रहेगी।

(2) गाड़ी संख्या 08528 विशाखापट्टनम -रायपुर स्पेशल पैसेंजर 19 जनवरी से 27 जनवरी 2024 तक रद्द रहेगी।

(3) गाड़ी संख्या 17481 बिलासपुर- तिरुपति द्वि साप्ताहिक एक्सप्रेस दिनांक 20, 23 एवं 27 जनवरी, 2024 को रद्द रहेगी।

(4) गाड़ी संख्या 17482 तिरुपति -बिलासपुर द्वि साप्ताहिक एक्सप्रेस तिरुपति से दिनांक 18, 21 एवं 25 जनवरी, 2024 को रद्द रहेगी।

रीशेड्यूलिंग होने वाली गाड़ियां

(1) गाड़ी संख्या 22848 एलटीटी – विशाखापट्टनम एक्सप्रेस दिनांक 23 जनवरी 2024 को एलटीटी से 00.15 बजे के स्थान पर 02 घंटे रीशेड्यूल कर 02:15 बजे रवाना की जाएगी।

(2) गाड़ी संख्या 22847 विशाखापट्टनम-एलटीटी एक्सप्रेस दिनांक 21 जनवरी, 2024 को विशाखापट्टनम से 08:20 बजे के स्थान पर 05 घंटे रीशेड्यूल कर 13:20 बजे रवाना की जाएगी।

(3) गाड़ी संख्या 18573 विशाखापट्टनम भगत की कोठी एक्सप्रेस दिनांक 25 जनवरी 2024 को विशाखापट्टनम से 08 घंटे रीशेड्यूल कर 5:20 बजे के स्थान पर 13:20 बजे रवाना की जाएगी।

परिवर्तित मार्ग से जाने वाली गाड़ियां

(1) गाड़ी संख्या 12843 पुरी अहमदाबाद एक्सप्रेस दिनांक 19, 20, 23, 25 एवं 26 जनवरी 2024 को परिवर्तित मार्ग कुसुगल, केरेजांग एवं टिटलागढ़ होते हुए जाएगी।

(2) गाड़ी संख्या 12844 अहमदाबाद पुरी एक्सप्रेस दिनांक 20, 21, 22 एवं 25 जनवरी 2024 को टिटलागढ़, केरेजांग, कुसुगल होते हुए जाएगी।

(3) गाड़ी संख्या 22973 गांधीधाम पुरी अहमदाबाद एक्सप्रेस दिनांक 24 जनवरी 2024 को परिवर्तित मार्ग कुसुगल, केरेजांग एवं टिटलागढ़ होते हुए जाएगी।

(4) गाड़ी संख्या 22974 पुरी- गांधीधाम एक्सप्रेस दिनांक 20 एवं 27 जनवरी 2024 को टिटलागढ़, केरेजांग, कुसुगल होते हुए जाएगी।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *