एकलौते बेटे ने ही किया था पिता-मां-बहन और नानी का क़त्ल, सबके सिर में मारी गई थी गोली

रोहतक: हर‍ियाणा के रोहतक ज‍िले में हुए हैरतअंगेज़ हत्याकांड की गुत्थी पुल‍िस ने सुलझा दी हैं. विजय नगर में एक परिवार के चार सदस्यों के क़त्ल के मामले में पुलिस अधीक्षक राहुल शर्मा ने खुलासा कर द‍िया है. चार क़त्ल के मामले में पुलिस ने ज‍िस आरोपी को अरेस्ट क‍िया, वह उनका इकलौता बेटा ही न‍िकला.

27 अगस्त को मृतक प्रदीप उर्फ बबलू पहलवान को उसके इकलौते बेटे ने मार डाला था. बेटे ने अपने पिता प्रदीप, मां बबली, बहन नेहा उर्फ तन्नू व नानी रोशनी के सिर में गोली मारी थी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी. दो दिन बाद PGI में आरोपी की बहन ने उपचार के दौरान दम तोड़ा था. आरोपी अभिषेक उर्फ मोनू (19) से पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो पुल‍िस को संदेह हुआ. चार हत्याओं के मामले में पुलिस की पांच टीमें छानबीन कर रही थीं, ज‍िसने इस मामले का खुलासा क‍िया. बता दें क‍ि हरियाणा के रोहतक में झज्जर चुंगी स्थित शीतल नगर की बाग वाली गली में 27 अगस्त को एक परिवार के चार लोगों को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी थी. तीन की मौके पर ही मौत हो गई और एक की हालत नाजुक बताई गई थी. बदमाशों ने चारों के सिर में गोली मारी थी.

मृतक प्रदीप प्रॉपर्टी का कार्य करता था. पुलिस को हत्या के पीछे प्रॉपर्टी विवाद का अंदेशा लग रहा था. जब पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी तो पुलिस और परिजनों की जाँच-पड़ताल में सोनीपत नंबर की सफेद स्विफ्ट कार सामने आई. पुलिस नंबर के आधार पर इसकी खोज में जुटी. आसपास के इलाकों का CCTV फुटेज की जांच की गई. इस हत्‍याकांड में एक बात चीज कॉमन देखने को मिली थी कि परिवार के सभी सदस्यों के सिर में गोली मारी गई थी, ताकि कोई बच न सके. मृतक प्रदीप के कान के पास मोबाइल फोन भी था. ऐसा लग रहा था कि शायद उन्‍हें बात करते हुए ही गोली मारी गई थी. वहीं दोनों महिलाओं को भी इसी तरह से गोली मारी गई थी. इसके साथ ही 17 साल की एक नाबालिग लड़की के भी सिर में गोली मारी गई थी.

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *