छत्‍तीसगढ़ में सिर्फ 33 संक्रमित, 16 जिलों में संख्या शून्य, तीन माह में एक भी मौत नहीं

छत्‍तीसगढ़ के 12 जिलों में अब 33 कोरोना संक्रमण के सक्रिय मामले हैं, जबकि 16 जिलों में एक भी संक्रमित मरीज नहीं है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार 11 मई की स्थिति में राजधानी में सर्वाधिक 17 कोरोना संक्रमण के सक्रिय मरीज हैं, जबकि जशपुर में तीन, बस्तर, धमतरी, बिलासपुर में दो-दो, राजनांदगांव, बलौदाबाजार, महासमुंद, रायगढ़, कोरबा, जांजगीर-चांपा व मुंगेली में एक-एक कोरोना के सक्रिय केस हैं। वहीं मई माह में भी अब तक एक भी मौत के मामले नहीं आए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में मार्च से अब तक 1,433 कोरोना केस मिले हैं। वहीं तीन माह में एक भी मौत नहीं हुई है।

 

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *