अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन का 17 अप्रैल को संपन्न हुआ ऑनलाइन त्रिवेणी महोत्सव

देश-विदेश के विभिन्न स्थानों से सम्मेलन के प्रतिनिधि हुए कार्यक्रम में शामिल,बच्चों ने दी सुंदर प्रस्तुति

ऑनलाइन आयोजन में अध्यक्ष राजकुमार मित्तल सहित केंद्रीय पदाधिकारी भी हुए शामिल

 उषा केडिया मैसूर कर्नाटक के संयोजकत्व में संपन्न हुआ त्रिवेणी महोत्सव

सक्ति– अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन द्वारा 17 अप्रैल की शाम अध्यक्ष राजकुमार मित्तल के मार्गदर्शन में ऑनलाइन जूम एप पर त्रिवेणी महोत्सव का आयोजन किया गया ,इस कार्यक्रम में जहां भारत देश के विभिन्न राज्यों के अलावा विदेशों से भी अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के परिवार के सदस्यों ने जुड़कर इस कार्यक्रम में सहभागिता की तो वही कार्यक्रम मे बच्चों ने बहुत सुंदर ढंग से अपनी प्रस्तुति दी, कार्यक्रम का मंच संचालन मैसूर कर्नाटक से सांस्कृतिक कार्यक्रम की राष्ट्रीय संयोजक उषा केडिया ने करते हुए सभी आगंतुकों का अभिवादन किया तथा कार्यक्रम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी, साथ ही इस अवसर पर अध्यक्ष राजकुमार मित्तल ने कहा कि आज पूरे देश सहित विदेशों में भी अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन की संस्था सक्रियता के साथ काम कर रही है, एवं सभी सदस्य पूरी सेवा भावना के साथ समस्त कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक क्रियान्वयन कर रहे हैं, इसके अलावा सम्मेलन के केंद्रीय पदाधिकारियों ने भी इस कार्यक्रम में अपनी सहभागिता की तथा त्रिवेणी महोत्सव का शुभारंभ भगवान श्री गणेश जी की वन्दना शैली रुंगटा द्वारा, श्रीजी अग्रवाल (कोलकाता)स्वागत नृत्य पूजा अग्रवाल (हावरा कोलकाता) ने की,इस अवसर पर कार्यक्रम को सफल बनाने में राष्ट्रीय ,प्रांतीय प्रभारी संयोजक कृष्णा भिवानिवाला कोलकाता, आरती रामगढ़िया चेन्नई, उमा बंसल( छत्तीसगढ़), बबिता अग्रवाल(दुर्ग छत्तीसगढ़),डॉ.उमा अग्रवाल( महाराष्ट्र, पूनम अग्रवाल( नागपुर महाराष्ट्र), शशि पोद्दार( वृहत्तरकोलकाता), प्रियंका गोयल (राजस्थान), सपना अग्रवाल(जयपुर राजस्थान)  पूजा गर्ग( दिल्ली NCR) एवम  मनीषा क़ज़ारिया( सुरत गुजरात) प्रमुख थे,जूनियर ग्रूप में राघव रुंगटा और उनके साथी, (नागपुर महाराष्ट्र) प्रथम पुरस्कार कृ्शिव अग्रवाल एवं उद्भव अग्रवाल(कोरबा ,छत्तीसगढ़)द्वितीय पुरस्कार यशिता लोया (कुवैत) तृतीय पुरस्कार अन्नता सुल्तानिया छत्तीसगढ़,प्राची रामगढ़िया (चेन्नई)सांत्वना पुरस्कार,सिनीयर ग्रूप में–अर्निमा गुप्ता )जयपुर राजस्थान) प्रथम पुरस्कार नीता गर्ग (सुरत,गुजरात)द्वितीय पुरस्कार,सारिका अग्रवाल( जयपुर, राजस्थान) तृतीय पुरस्कार माया लक्ष्मीकान्त पटवारी ( पचोरा, महाराष्ट्र) सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया,वेदीका अग्रवाल, सिद्धि सिंघानिया, अनारिया जैन,नंदिनी गुप्ता,देवेश गोयल,अरना अग्रवाल,अरवी अग्रवाल,अनंया अग्रवाल, रौनक़ रुंगटा,दिविजा अग्रवाल, सिद्धार्थ रामगढ़िया,सुदर्शन मित्तल,रंजना गर्ग , अवनी जालान, आचमन बंसल , भुवि बंसल अवनी अग्रवाल, शीतल लाठ ,डिम्पल अग्रवाल,रजनी अग्रवाल, निमिशा गोयल, पूजा अग्रवाल, मोनिका, सिमरन अग्रवाल, अनिता अग्रवाल ने भाग लिया,आयोजन के निर्णायक के रूप में सुमन गोयल( मधुरई ,तमिलनाडु) एवम उमा चौधरी( विराटनगर ,नेपाल) ने अपनी सेवाएं दी,तथा कार्यक्रम का सुंदर शब्दों में धन्यवाद ज्ञापन  उमा बंसल छत्तीसगढ़ में करते हुए समस्त आगंतुक शामिल सदस्यों का आभार व्यक्त किया तथा

 

कार्यक्रम का बेहतर ढंग से संचालन अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन की सांस्कृतिक कार्यक्रम की राष्ट्रीय संयोजक एवं अग्रज्योति मासिक पत्रिका की संपादक उषा केडिया मैसूर कर्नाटक ने करते हुए कहा कि आज अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन द्वारा पूरे वर्ष भर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, तथा विगत दिनों रामनवमी एवं हिंदू नव वर्ष के पुनीत मौके पर यह कार्यक्रम किया जाना था,जो कि तकनीकी कारणों से विलंब हो गया एवं आज हम सभी 17 अप्रैल को इस कार्यक्रम को संपन्न करा रहे हैं तथा उषा केडिया ने सभी पदाधिकारी/ सदस्यों की सक्रियता के लिए भी उनका आभार व्यक्त किया

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *