मैसूर कर्नाटक के साहित्य मधुशाला के प्रथम वार्षिक उत्सव पर 19 दिसंबर को होगा ऑनलाइन कवि सम्मेलन का आयोजन

साहित्य मधुशाला की संस्थापक उषा केडिया के संयोजकत्व में होगा कवि सम्मेलन का आयोजन-
सक्ती-हिंदुस्तान की प्रतिष्ठित साहित्य मधुशाला संस्था के प्रथम वार्षिक उत्सव का आयोजन 19 दिसंबर रविवार की शाम 4:00 से 6:00 तक ऑनलाइन कवि सम्मेलन के रूप में होगा, इस अवसर पर गूगल मीट के माध्यम से यह कवि सम्मेलन आयोजित किया गया है, तथा कार्यक्रम में मंच संचालन साहित्य मधुशाला की संस्थापक उषा केडिया मैसूर करेंगी, साथ ही इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रुप में शुभ- लाभ दैनिक हिंदी समाचार पत्र के बेंगलुरु शाखा के संपादकीय प्रभारी राजेंद्र शेखर व्यास प्रमुख रूप से होंगे, एवं इस ऑनलाइन गूगल मीट के कवि सम्मेलन में आमंत्रित कवि गणों में कर्नाटक के बेंगलुरु शहर के नंदलाल सारस्वत,उत्तर प्रदेश लखनऊ के राजेश बादल, चांपा छत्तीसगढ़ के मुकेश सिंघानिया, नेपाल काठमांडू के जयप्रकाश अग्रवाल, जमशेदपुर के बसंत अग्रवाल, रायपुर छत्तीसगढ़ के किशोर धनावत एवं वर्धा महाराष्ट्र के अनिकेत तपाड़िया प्रमुख रूप से होंगे, उक्तआशय की जानकारी साहित्य मधुशाला मैसूर कर्नाटक की संस्थापक सदस्य उषा केडिया ने देते हुए बताया कि साहित्य मधुशाला संस्था की स्थापना के 1 वर्ष पूर्ण होने पर यह ऑनलाइन गूगल मीट के माध्यम से आयोजन किया जा रहा है, तथा इस साहित्य मधुशाला संस्था की स्थापना का मुख्य उद्देश्य देश-विदेश की ऐसे रचनाकारों एवं साहित्य के क्षेत्र में अपना विशिष्ट स्थान रखने वाले लोगों को एक मंच देना है, तथा 19 दिसंबर के इस ऑनलाइन गूगल मीट कार्यक्रम के माध्यम से देश के विभिन्न स्थानों के प्रसिद्ध रचनाकार एवं कविगण इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे, उषा केडिया ने बताया कि साहित्य मधुशाला संस्था के माध्यम से काफी संख्या में विभिन्न शहरों के लोग इससे जुड़े हुए हैं,तथा प्रथम वार्षिक उत्सव के मौके पर सभी सदस्यों से जहां ऑनलाइन चर्चा भी की जाएगी तो वही इस कवि सम्मेलन के माध्यम से भी सभी एक दूसरे से रूबरू होंगे, उषा केडिया ने बताया कि गूगल मीट के माध्यम से होने वाले इस ऑनलाइन कवि परिचय सम्मेलन की लिंक प्रेषित की जा चुकी है, तथा इस लिंक के माध्यम से अपने मोबाइल फोन पर गूगल मीट एप से लोग शामिल होकर इस कार्यक्रम का आनंद ले सकते हैं

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *