ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी में जांजगीर में हुआ आनलाईन जन्माष्टमी महोत्सव

सक्ती-ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी, जांजगीर में दिनांक 30.08.2021 को कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन आनलाईन किया गया। विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं द्वारा श्री कृष्ण जन्माष्टमी कार्यक्रम को बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। संस्कार शिक्षा के अंतर्गत नन्हे-मुन्हे बच्चों को भारतीय संस्कृति से अवगत कराने हेतु विभिन्न वेशभूषा में राधा कृष्ण का स्वरूप धारण कर उनकी महत्ता से अवगत कराया गया तथा श्री कृष्ण व राधा रानी का वेशभूषा पहन कर अपने छोटे-छोटे कदमों से कृष्ण भजन पर नृत्य किया। उस नृत्य से ऐसा प्रतीत हुआ की स्वंय श्री कृष्ण व राधा रानी अपने स्वरूप की छटा बिखेरने धरती पर आ गये हो।
विद्यालय के द्वारा विद्यार्थियों के लिए आनलाईन कक्षावार अनेक कार्यक्रम आयोजित किये गये। जिसमें प्री-प्रायमरी के नन्हे-मुन्हें बच्चों द्वारा मटकी फोड़ व यषोदा कृष्ण बाल क्रीडा कार्यक्रम, कक्षा पहली से तीसरी के बच्चों ने कृष्ण लीला, झांकी प्रदर्शन, कक्षा चौथी व पांचवी के विद्यार्थियों को पेंटिंग प्रतियोगिता, कक्षा छठवी से आठवी के विद्यार्थियों के लिए भगवान श्री कृष्ण के जीवन पर आधारित प्रश्नोत्तरी एवं कक्षा नवमी व दसवी के विद्यार्थियों ने श्रीमद भागवत गीता के श्लोक पठन एवं जीवन वृतांत पर प्रकाश डाला। सभी कार्यक्रमों का अवलोकन शिक्षिकाओं द्वारा करके बच्चों मे उत्साह एवं प्रेरणा जागृत किया गया। कृष्ण जी की जीवनी पर अनछुए पहलुओं पर प्रकाश डाला गया। विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती सोनाली सिंह द्वारा ’’कृष्ण जी को माखन क्यों पसंद है’’ विषय पर व्यवहार, आचरण और नैतिकता पर बल देते हुए उल्लेख किया। बच्चें व अभिभावक इस कार्यक्रम में बड़े ही हर्षोल्लोस के साथ सम्मिलित हुए तथा इस कार्यक्रम का प्रसारण यू-ट्यूब व सोशल मीडिया व सोशल साइट्स में किया गया।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *