संगठन चुनाव को लेकर भाजपा जिला कार्यालय में हुआ एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

गांव,गरीब व मजदूर किसानों को समर्पित रहा विंष्णुदेव सरकार का 1 वर्ष का कार्यकाल: निर्मल सिन्हा

जशपुरनगर। 3 दिसम्बर को जिला भाजपा कार्यालय में संगठन पर्व को लेकर महत्वपूर्ण कार्यशाला सम्पन्न हुई | कार्यशाला में उपस्थित प्रदेश उपाध्यक्ष निर्मल सिन्हा, पूर्व प्रदेश महामंत्री कृष्ण कुमार राय, सरगुजा विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष गोमती साय, जशपुर विधायक रायमुनी भगत, जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता, युवराज यश प्रताप सिंह जूदेव, शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नरेश नंदे, पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश सिन्हा, सुरेश राम, जिला महामंत्री द्वय भरत सिंह एवं मुकेश शर्मा सहित मंचस्थ अतिथियो ने भारत माता,पंडित दीनदयाल उपाध्याय ,डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर कार्यशाला का शुभारंभ किया गया | कार्यशाला की प्रस्तावना रखते हुए जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता ने कहा कि आज प्रदेश की नवगठित भाजपा सरकार के कार्यकाल का 1 वर्ष पूर्ण हो रहा है और इस कार्यकाल में विंष्णुदेव साय जी के सरकार में की गई जनहित के कार्यो के कारण भाजपा को जिले में सदस्य्ता अभियान, संगठन पर्व चुनाव में जनता का भरपूर सहयोग और समर्थन मिला है |
कार्यशाला के मुख्यवक्ता प्रदेश उपाध्यक्ष निर्मल सिन्हा ने विंष्णुदेव साय जी सरकार के 1 वर्ष के ऐतहासिक कार्यकाल की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी गारंटी पर छत्तीसगढ़ की जनता के भरपूर जंनसमर्थंन से बनी विंष्णुदेव साय जी के सरकार ने 1 वर्ष के अल्प कार्यकाल में ही प्रदेश के किसानों,मातृ शक्ति महिलाओ सहित सर्ववर्ग के विकास के लिए अपने वायदों के अनुरूप कार्य किया है | भाजपा की सरकार गांव गरीब मजदूर किसानों के हित में समर्पित रही है | निर्मल सिन्हा ने भाजपा जशपुर जिला के सभी 20 मंडलों में संगठन पर्व के तहत किये गए गये सदस्यता अभियान ,सक्रिय सदस्यता और संगठन चुनाव के तहत बूथ समितियों के चुनाव की मंडलवार विस्तृत समीक्षा कर जानकारी लेते हुए सभी मण्डल अध्यक्षो से चर्चा पश्चात कहा कि जशपुर जिला हमेशा से संगठन के कार्यो में अग्रणी रहा है वर्तमान में भी जिला अपने दायित्वों के प्रति सजग और अग्रणी रहा है |

पूर्व प्रदेश महामंत्री कृष्ण कुमार राय ने आगामी मण्डल चुनाव की सभी प्रक्रियाओं की विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि जिम्मेदारिया बदलेगी जरूर पर एकजुटता से सभी को आगे भी सत्ता और संगठन में सामंजस्य बनाकर काम करना हम सबका दायित्व है |

पत्थलगांव विधायक गोमती साय एवं जशपुर विधायक रायमुनी भगत ने अपने सम्बोधन में कहा कि प्रदेश की 1 वर्ष की भाजपा सरकार के उपलब्धियों के साथ सरकार की योजना से लाभान्वित हितग्राहीयो को साथ लेकर बूथों में भी कार्यक्रम होना चाहिए | बूथ भाजपा संगठन की सबसे महत्वपूर्ण और शसक्त इकाई है |

उक्त जानकारी देते हुए जिला भाजपा मीडिया प्रभारी फैज़ान सरवर खान ने बताया कि कार्यशाला में प्रमुख रूप से जिला पंचायत उपाध्यक्ष उपेंद्र यादव, शंकर गुप्ता,  रजनी प्रधान, ममता कश्यप, गेंदबिहारी सिंह, लालदेव भगत, राजू गुप्ता, कमला निराला, पिंकी गुप्ता, शारदा प्रधान, अनुजा पैंकरा, रूपेश सोनी, मनीष अग्रवाल, संतोष सिंह शरद चौरसिया, नितिन राय, हरजीत सिंह भाटिया, संजीव ओझा, पुरषोत्तम सिंह, दिनेश प्रसाद, श्यामलाल भगत, मंगल राम, सलोने मिश्रा, हरीश आरिक, असलम आजाद, गणेश जैन, अनिल मित्तल, कृपा शंकर भगत, अंकित बंसल, अमन शर्मा, सज्जु खान, अरविंद भगत, कपिल सिंह, मुकेश सोनी, दीपक गुप्ता, राजा सोनी, अभिषेक गुप्ता, रागिनी भगत सहित भाजपा जिला कार्यसमिति के सभी सदस्य,मोर्चा प्रकोष्ठ के जिला पदाधिकारी ,मंडलों के अध्यक्ष महामंत्री सहित अपेक्षित जनप्रतिनिधि और प्रमुख भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे |

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *