श्री बालाजी मेडिकल फाउंडेशन, एवं शा उ मा विद्यालय एच एस एस दलदल सिवनी के संयुक्त तत्वाधान में एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शनिवार को दोपहर 12 से दोपहर 4 बजे तक स्कूल परिसर में आयोजित किया गया। जिसमें विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और विशेषज्ञ चिकित्सकों से अपनी स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं पर चर्चा कर परामर्श प्राप्त किया। जिसमें चर्म रोग विभाग से डाक्टर अतुल मोहनकर , डॉ मयंक सिन्हा, डॉ महिमा तथा अस्पताल जन संपर्क विभाग से चंद्रकांत श्रीवास, आकाश, देवेन्द्र डबली, नर्सिंग स्टाफ जानकी केवट, घासनी विद्यालय से दीक्षा गंगराड़े (प्रिंसिपल), संदीप गोवलकर (व्यायाम शिक्षक), विभा तिवारी (व्याख्याता), मीना बंजारे (व्याख्याता), लोकेश कुमार ( व्याख्याता) विद्यालय से उपस्थित रहे। शिविर में बी.पी, ब्लड शुगर, चर्म रोग के मरीजों का निःशुल्क जांच कर परामर्श प्रदान किया गया। आयोजकों ने श्री बालाजी हॉस्पिटल में संचालित योजनाओं जिनमें मुख्य रूप से नि:शुल्क डिलीवरी, निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन हेतू अस्पताल का एवं नि: शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने हेतू समस्त टीम का आभार व्यक्त किया।
