श्री बालाजी मेडिकल फाउंडेशन, एवं लैंड रोवर शोरूम,सरोना, रायपुर के संयुक्त तत्वाधान में एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, शोरूम परिसर में आयोजित किया गया। जिसमें शोरूम के कर्मचारीयों ने हिस्सा लिया और विशेषज्ञ चिकित्सकों से अपनी स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं पर चर्चा कर परामर्श प्राप्त किया। जिसमें जनरल मेडिसिन विभाग से डॉ. शलभ अग्रवाल, नेत्र रोग विभाग की डॉ. निधी पांडे, दंत रोग विभाग की डॉ. खुशबू सिंह ने अपनी सेवाएं दी। जिसमें अस्पताल के जनसंपर्क विभाग से विरेन्द्र खुटेल एवं सुनील वर्मा नर्सिंग स्टाफ ख्याति ठाकुर व सरस्वती करंगा तथा शोरूम एच.आर.मैनेजर गरीमा दर्शन जी एवं सभी कर्मचारी गण उपस्थित रहे तथा स्वास्थ्य लाभ लिया। शिविर में बी.पी, ब्लड शुगर, जनरल मेडिसिन, नेत्र रोग, दंत रोग के मरीजों का निःशुल्क जांच कर परामर्श प्रदान किया गया। आयोजकों ने श्री बालाजी हॉस्पिटल में संचालित योजनाओं को सराहा एवं स्वास्थ्य शिविर हेतू पूरी टीम के सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
