श्री बालाजी मेडिकल फाउंडेशन, एवं सरपंच योगेन्द्र साहू के सौजन्य से एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर ग्राम सामुदायिक भवन, फेकारी (पाटन), दुर्ग में आयोजित किया गया। जिसमें लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और नेत्र एवं दंत विशेषज्ञ डॉक्टरों से अपनी स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं पर चर्चा कर परामर्श प्राप्त किया। जिसमें नेत्र रोग विभाग की डॉ हरा प्रिया साहू, दंत रोग विभाग से डॉ राम तिवारी व डॉ भसीत दीवान, सहायिका मालती बोगामी, नर्सिंग स्टाफ तपस्विनी मांझी, दीपिका यादव एवं अस्पताल जन संपर्क विभाग से विरेन्द्र खुटेल, सुनील वर्मा, सुनील साहू एवं सरपंच योगेन्द्र साहू, ग्रामवासी उपस्थित रहे। शिविर में नि: शुल्क में बी.पी, ब्लड शुगर, नेत्र रोग, दंत रोग के मरीजों का जांच व उपचार कर परामर्श प्रदान किया गया।
