भगवा ध्वज के अपमान तथा हिंसा के खिलाफ एक दिवसीय धरना प्रदर्शन

कैबिनेट मंत्री मो. अकबर का फूंका पुतला-
कुम्हारी। नगर के बस्ती में बाजार चौक पर प्रदेश भाजपा संगठन एवं संगठन भिलाई जिला के आह्वान पर भारतीय जनता पार्टी कुम्हारी मंडल द्वारा कवर्धा में 3 अक्टूबर को भगवा ध्वज के अपमान होने एवम वहां हुए हिंसक घटना के खिलाफ एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर मंत्री अकबर का पुतला फूंका गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता भाजपा विधायक दल के स्थाई सचिव जितेंद्र वर्मा, राकेश पांडेय ज़िला सह कोषाध्यक्ष, वरिष्ठ भाजपा नेता योगेश साहू, भिलाई जिला मांझी प्रकोष्ठ संयोजक राजू निषाद, मंडल अध्यक्ष पी.एन. दुबे, मंडल महामंत्री गोल्डी गोस्वामी, महिला मोर्चा अध्यक्ष तृप्ति चंद्राकर, महामंत्री कैलाश सोनकर, नेता प्रतिपक्ष लोकेश साहू, पार्षद ओंकार मारकंडे, पार्षद विनोद बंजारे, उपाध्यक्ष फ़िंगेश्वर साहू, उपाध्यक्ष सुनीता कुर्रे, भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष सुजीत यादव, गीता निर्मलकर, तुकाराम सेन, श्रवण साहू, धनी राम साहू, लक्ष्मी नारायन साहू, कोमल दुबे, सुरेखा वर्मा, मंजुलता तिवारी, कविता चंद्राकर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।


शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *