टीवी की मशहूर अदाकारा मोनालिसा के लिए प्रशंसकों की दीवानगी किसी से छिपी नहीं है। मोनालिसा के हर अवतार पर प्रशंसक अपना बेशुमार प्यार लुटाते हैं। अब व्हाइट पोल्का डॉट ऑउटफिट में मोनालिसा की फोटो को भी बहुत अधिक पसंद किया जा रहा है। मोनालिसा सोशल मीडिया के माध्यम से प्रशंसकों के साथ कनेक्टेड रहती हैं। वह आए दिन अपनी बेहतरीन फोटोज एवं जबरदस्त वीडियोज साझा करके प्रशंसकों का ध्यान अपनी तरफ खींच ही लेती हैं।
वही अब व्हाइट पोल्का डॉट ऑउटफिट में मोनालिसा की नई फोटोज उनके प्रशंसकों को बहुत पसंद आ रही हैं। मोनालिसा ने व्हाइट शॉर्ट ऑउटफिट के साथ अपने मेकअप को लाइट और सटल रखा है। पिंक लाइट लिपस्टिक, आंखों में काजल एवं आईलाइनर में मोनालिसा बहुत खूबसूरत लग रही हैं। मोनालिसा ने इस ऑउटफिट के साथ अपने बालों को खुला ही रखा है। तस्वीरों में मोनालिसा की स्माइल उनकी फोटोज में चार्म एड कर रही है।
मोनालिसा ने व्हाइट पोल्का डॉट ऑउटफिट संग ब्लैक बूट्स भी पहने हैं। इस लुक में मोनालिसा बालकनी में खड़े होकर कई कातिलाना पोज देती हुई दिखाई दे रही हैं। किसी तस्वीर में खड़े होकर तो किसी में बेड पर बैठकर, मोनालिसा का प्रत्येक पोज किलर है। मोनालिसा की फोटोज को हजारों लोग पसंद कर चुके हैं। प्रशंसक कमेंट सेक्शन में मोनालिसा की प्रशंसा करते थक नहीं रहे हैं। प्रशंसक हार्ट और फायर इमोजी के साथ अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है।