हम सभी को अपने स्वास्थ्य की नियमित करनी चाहिए देखभाल- उषा केडिया डायरेक्टर क्रिएटिविटी कैफे मैसूर कर्नाटक
सक्ती-7 अप्रैल को पूरी दुनिया जहां इस दिन को विश्व स्वास्थ्य दिवस के रूप में मना रही है, तो वहीं सोशल मीडिया के माध्यम से भी लोग विश्व स्वास्थ्य दिवस के मौके पर अपने स्वास्थ्य की नियमित देखभाल करने जागरूकता संबंधी प्रेरणा दे रहे हैं,तो वहीं कर्नाटक राज्य के मैसूर की प्रसिद्ध साहित्यकार, क्रिएटिविटी कैफे की डायरेक्टर, अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन की सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय संयोजिका एवं अग्र ज्योति मासिक पत्रिका की संपाददिका श्रीमती उषा केडिया भी कहती हैं
कि आज यदि हमारा शरीर स्वस्थ है, तो हम स्वस्थ रहेंगे एवं हमें अपने तन को सर्वप्रथम देखभाल करते हुए स्वस्थ रखना होगा,उषा कहती है कि आज के समय में लोग इस भागम-भाग जिंदगी में अपने शरीर के प्रति ध्यान कम रखते हैं, जिसके प्रतिफल स्वरुप आज अनेकों बीमारियां घर कर रही हैं,किंतु आज इस विश्व स्वास्थ्य दिवस के मौके पर हम सभी को यह संकल्प लेना होगा कि हम अपने शरीर का ध्यान रखेंगे, उषा केडिया अपनी पंक्तियों के माध्यम से कहती है कि…….
कुछ छोड़ कुछ अपनाये,चलो हम विश्व को स्वस्थ्य बनाये,छोड़ आलस्य चलो हम थोड़ी दौड लगाये योग कर हम अपने रोग को भगायें,फल सब्ज़ियाँ ख़ूब खायें, शाकाहार हो हम अपनाये,बिन प्यास ही हर घण्टे पानी हम पिये जल्दी भोजन कर जल्दी सो जाये,प्रातः सूर्य वन्दन कर थोड़ा ध्यान लगाये,विचारो को शुद्ध कर मानसिक ताप हटायें

पेड़ लगा पर्यावरण को हम बचाये,स्वच्छता का पाठ हम सबको सिखायें,जीवन को हम खुश हाल बनायें
खुद हँसे और सबको ख़ूब हँसाये
@ Usha kedia’s
कर्नाटक मैसूर की साहित्यकार उषा केडिया जी स्वयं वर्तमान में पैर में चोट होने के कारण अस्वस्थ हैं, तथा वे कहती हैं कि मैं चिकित्सकों की सलाह के अनुसार अपने स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखते हुए अपने परिवार की भी चिंता करती हूं, तथा हम सभी उषा केडिया जी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रभु से मंगल कामना करते हैं