“श्रावणी मेला के अवसर पर दर्शनार्थियों की सुविधा हेतु दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल के महादेवसाल स्टेशन में 04 जोड़ी गाड़ियों का अस्थायी ठहराव की सुविधा”

रायपुर – महादेवसाल मंदिर में श्रावणी मेला के अवसर पर दर्शनार्थियों की विशेष सुविधा हेतु दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल के महादेवसाल स्टेशन में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से गुजरने/चलने वाली 04 जोड़ी गाड़ियों का 02 मिनट के लिए अस्थायी ठहराव की सुविधा दिनांक 11 जुलाई 2025 से 09 अगस्त 2025 तक दी गई है । इस सुविधा की उपलब्धता से श्रावणी मेला के अवसर पर महादेवसाल मंदिर के दर्शनार्थियों को बेहतर यात्रा सुविधा सुनिश्चित होगी।
विवरण इस प्रकार है –
⏩ दिनांक 11 जुलाई 2025 से 09 अगस्त 2025 तक 13287/13288 दुर्ग–आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस का महादेवसाल स्टेशन में 02 मिनट का ठहराव रहेगा ।

⏩ दिनांक 11 जुलाई 2025 से 09 अगस्त 2025 तक 18477/18478 पुरी-योगनगरी ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस का महादेवसाल स्टेशन में 02 मिनट का ठहराव रहेगा ।

⏩ दिनांक 11 जुलाई 2025 से 09 अगस्त 2025 तक 18109/18110 टाटानगर-इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस का महादेवसाल स्टेशन में 02 मिनट का ठहराव रहेगा ।

⏩ दिनांक 11 जुलाई 2025 से 09 अगस्त 2025 तक 18113/18114 टाटानगर-बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस का महादेवसाल स्टेशन में 02 मिनट का ठहराव रहेगा

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *