शिव जयंती महोत्सव के अवसर पर ध्वजारोहण कर केक काटा गया ब्रह्मकुमारी संस्था तिल्दा नेवरा में

तिल्दा नेवरा नगर में ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा शिव जयंती महोत्सव मनाया गया ब्रह्माकुमारीज द्वारा मनाया गया 86वां त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव: ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारातिल्दा नेवरा में नया नवनिर्मित भवन में 86वां त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव मनाया गया । इस इस कार्यक्रम की शुरुआत परमात्मा की समृति में एक गीत बजाकर की गई । तत्पश्चात सभी अतिथिओं का पुष्पगुच्छ देकर सम्मान किया गया, तथा छोटी-छोटी बच्चियों नें स्वगत गीत पर मनमोहक प्रस्तुति दी।। परमात्मा शिव के अवतरण को ही शिवरात्रि के रूप में मनाया जाता है

सर्वप्रथम कार्यक्रम के विषय “परमात्म अवतरण” पर बी.के. प्रियंका बहन नें प्रकाश डाला। उन्हों ने परमात्मा शिव के दिव्य कर्तव्यों के बारे में जानकारी देते हुवे बताया की शिवरात्रि के उपवास का क्या महत्व है। उन्होंने बताया कि परमात्मा शिव के अवतरण को ही शिवरात्रि के रूप में मनाया जाता है, और ये वही समय है जब परमात्मा सृष्टि पर अवतरित होते है। उन्होंने भगवान शिव से जुड़े कई गूढ़ रहस्यों पर से पर्दा हटाया। इसके बाद सभी अतिथियों ने एवं छत्तीसगढ़ के निदेशिका कमला बहिन ने ध्वजारोहण कर दीप प्रज्वलित किया।

रायपुर से आये भाई गुरु मुख कलवानी ने भी वर्णित शिव की महिमा बताई।उन्होंने कहा कि आत्मा रूपी ज्योति को भौतिक चीजों ने ढक रखा है आवश्यकता है स्वयं को पहचानने की । सभी दुखों ओर कष्टों का समाधान यही है। भ्राता कलवानी ने वर्णित शिव की महिमा बताई।उन्होंने कहा कि आत्मा रूपी ज्योति को भौतिक चीजों ने ढक रखा है आवश्यकता है स्वयं को पहचानने की । सभी दुखों ओर कष्टों का समाधान यही है। अपने विचार रखते हुवे कहा कि हम सब कुछ पाने की चाह में घूमते रहते है, पर जब देखते है तो पाते है कि हाँथ में कुछ नहीं आया। उन्होंने कहा जगत के कल्याण के लिए जो हाल-हाल को पीजिये वही शिव है। जगत के कल्याण के लिए जिओ यही शिव तत्व है, जरूरत है।

पहचाने की ब्रह्माकुमारी संस्था की क्षेत्रीय निदेशिका ब्रह्माकुमारी कमला दीदी ने सभी अतिथियों तथा वहाँ उपस्थित सभी का आभार व्यक्त किया। सब को बधाई दी तिल्दा वासियों को बाबा के बच्चो को भी बधाई दी ओर कहा कि बाबा का अब वर्षो बाद अपना घर बना है आज नये घर मे शिव जयंती मनाने का सब को आने का अवसर याद गार होगा दीदी कमला ने बताया कि परमात्मा शिव 86वर्षों से इस सृष्टि पर अवतरित हो चुके है । तथा प्रजापिता ब्रह्मा के तन में अवतरित होकर ज्ञान देरहे है। उन्होंने कहा कि परमात्मा का कार्य शुरू होने वाला नही अपतु उनका स्थापना का कार्य खत्म होने वाला है। इसके बाद बी. के. कमला दीदी ने योग के द्वारा शांति व परमात्मा की गहन अनुभूति कराई। दौरान ब्रह्माकुमारी संस्था से जुड़े भाई-बहन उपस्थित रहे, तथा मंच संचालन बी.के. प्रियंका बहन ने किया।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *