अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ”विश्वास अभियान“ के तहत् पण्डरापाठ में ग्राम चौपाल लगाया गया

कलेक्टर ने बालिकाओं को रोल मॉडल बनने के लिए प्रोत्साहित किया
अपराधों को छुपाने का प्रयास न करें इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें-एसपी
कार्यक्रम में समाज की नींव महिलाओं एवं बालिकाओं को नारी सशक्तीकरण के संबंध मे बताया गया महिलाओं एवं बालिकाओं को ”अभिव्यक्ति“ एप के संबंध में उपयोगिता बताये हुये एप को डाउनलोड कराया गया सामाजिक दायित्व, शिक्षा एवं स्व सहायता समूह में बेहतर प्रदर्शन करने वाले महिलाओं एवं बालिका को मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया
जशपुरनगर 09 मार्च 2022/अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ”विश्वास अभियान“ के तहत् 08 मार्च 2022 को पण्डरापाठ में ग्राम चौपाल लगाया गया। कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल और पुलिस अधीक्षक  विजय अग्रवाल ने ग्राम चौपाल के माध्यम में शामिल होकर ग्रामीणों से रूबरू हुए। चौपाल में 23 ग्रामों एवं 07 महिला स्व सहायता समूह के लगभग 1100 महिला एवं पुरूष शामिल हुए थे। कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने ग्राम चौपाल को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं एवं बालिकाएं समाज की नींव है, बालक एवं बालिकाओं को समाज में समान अधिकार प्राप्त हैं। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा हेतु शासन एवं प्रशासन प्रतिबद्ध है। उन्होंने बालिकाओं को रोल मॉडल बनने हेतु प्रोत्साहित किया। ताकि अन्य लोग भी उसका अनुकरण कर सके। महिलाओं को शिक्षा के महत्व को बताते हुए कहा कि पालक अपने बच्चों को अनिवार्य रूप से शिक्षा दिलाए। शिक्षा से हम बेहतर जीवन जीने के साथ-साथ उज्जवल भविष्य का निर्माण कर सकते हैं।

पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने ग्राम चौपाल में महिलाएं एवं बालिकाओं को उनकेे अधिकारों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि अपने अधिकारों को जाने, किसी प्रकार की घटना होने पर तत्काल अपने परिजनों को अवगत कराए। साथ ही पुलिस को तत्काल सूचना दें। जिससे कि अपराधियों पर कार्यवाही शीघ्र की जा सके। उन्होंने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि महिलाओं एवं बालिकाओं पर किसी प्रकार का अप्रिय घटना में सहभागी न बनें, न ही अपराधों को छुपाने का प्रयास करें। समाज में व्याप्त अंधविश्वास जैसे-टोनही प्रताड़ना, झाड-फूंक न कराकर तत्काल ईलाज हेतु अस्पताल जाने हेतु जागरूक किया गया। उपस्थित जनसमूह को नशा के दुष्परिणाम, सर्पदंश, पॉक्सो एक्ट, ऑनलाईन ठगी, सायबर अपराध के संबंध में भी विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों से चर्चा करते हुये कानून का पालन करने, अपराधियों के धर-पकड़ में पुलिस का सहयोग करने का आग्रह किया गया। ग्राम में बाहर से आने वाले लोगों की पहचान कर तत्काल पुलिस को अवगत कराने के निर्देश दिए है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिभा पाण्डेय ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपस्थित बालक बालिकाओं एवं ग्रामीणों को छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा निर्मित ”अभिव्यक्ति“ एप के महत्व के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने महिलाओं को जागरूक करते हुए कहा कि महिलाओं से संबंधित किसी प्रकार की अपराध होने पर उक्त एप में शिकायत दर्ज करा सकते हैं, जिस पर पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही की जावेगी। कार्यक्रम के दौरान ही अधिकांश महिलाओं एवं बालिकाओं को अभिव्यक्ति एप डाउनलोड कराकर रजिस्टर्ड कराया गया। स्वयं को सुरक्षित रखने के संबंध में बताया गया तथा सोशल मीडिया-फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्वीटर का सावधानी एवं सुरक्षित तरीके से प्रयोग हेतु कहा गया। उपस्थित जनसमूह को वरिष्ठ अधिकारी, कंट्रोल रूम एवं थाना, चौकी का संपर्क नंबर वितरित किया गया।


कार्यक्रम के दौरान शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं, अधिकतम आय अर्जित करने वाले स्व-सहायता समूह, कार्यक्रम आयोजित करने में पंडरापाठ सरपंच जलमुनी बाई एवं एन.जी.ओ. जीवन विकास संस्था घोलेंग की संचालिका सुश्री ममता कुजूर को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटों देकर सम्मानित किया गया। चाईल्ड लाईन एवं महिला सखी सेंटर द्वारा उपस्थित जनसमूह को अपने कार्यों के बारे में बताते हुये किसी प्रकार की सूचना देने हेतु चाईल्ड लाईन के हेल्पलाईन नंबर 1098 में सूचना देने हेतु कहा गया। कार्यक्रम में एस.डी.एम. बगीचा सुश्री आकांक्षा त्रिपाठी, एस.डी.ओ.पी. बगीचा मो.अब्दुल अलिम खान, सूबेदार सौरभ चंद्राकर, उ.नि. रश्मि थॉमस, चाईल्ड लाईन, महिला सखी सेंटर के सदस्य, जनप्रतिनिधि एवं अन्य ग्रामीणजन उपस्थित थे।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *