अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन होली के अवसर पर 19 मार्च की शाम करेगा ऑनलाइन हास्य व्यंग कार्यक्रम

सक्ती– अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन द्वारा रंगो के पर्व होली के अवसर पर 19 मार्च की रात्रि 7:00 बजे से गूगल मीट पर ऑनलाइन हास्य व्यंग का कार्यक्रम आयोजित किया गया है, जिसमें अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के अध्यक्ष राजकुमार मित्तल, महामंत्री प्रदीप कुमार सराफ,उपाध्यक्ष मीना गोयल, कोषाध्यक्ष गणेश भरतीया सहित राष्ट्रीय नेतृत्व एवं सभी प्रदेश, जिला तथा स्थानीय इकाइयों के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहेंगे, ऑनलाइन होने वाले उपरोक्त कार्यक्रम को लेकर अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के केंद्रीय मुख्यालय ने सभी सदस्यों को गूगल मीट के माध्यम से ठीक 7:00 बजे इस कार्यक्रम में जुड़ने का आग्रह किया है, साथ ही अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के अध्यक्ष राजकुमार मित्तल ने देश- दुनिया के सभी अग्रवाल बंधुओं को होली पर्व की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा है कि होली का पर्व हम सभी के लिए खुशियों का त्योहार है, तथा होली के इस पर्व में जब तक हुडंदग ना हो, होली अधूरी लगती है, एवं होली अधूरी रह ना जाए, इसलिए इस ऑनलाइन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, जिसमें हास्य व्यंग के माध्यम से परिवार के सदस्य आपस में एक दूसरे से संवाद करेंगे, तथा अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन ने सोशल मीडिया के माध्यम से भी पूरी दुनिया के अग्रवाल बंधुओं को होली पर्व की शुभकामनाएं प्रेषित की है

वहीं अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन की राजस्थान प्रांत इकाई द्वारा 20 मार्च को राजस्थान प्रदेश की राजधानी जयपुर के रामेश्वर मैरिज गार्डन में एक दिवसीय प्रथम प्रांतीय अधिवेशन कब गया था रिटर्न किया गया है, जिसमें प्रदेश के सभी पदाधिकारी/ सदस्यों ने अग्रवाल बंधुओं को इस अधिवेशन में शामिल होने का भी आग्रह किया है

होली के अवसर पर देश के विभिन्न राज्यों तथा स्थानीय इकाइयों द्वारा होली मिलन के कार्यक्रम भी संपन्न करवाए गए हैं, तथा वृहत रूप से सभी इकाइयों ने होली के अवसर पर कार्यक्रमों का आयोजन भी किया है

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *