सक्ती शहर में 16 अप्रैल को हनुमान जयंती पर्व पर हनुमान मंदिरों में होंगे पूजा अर्चना के आयोजन

शक्ति के हरेठी स्थित पंचमुखी दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर एवं थाना चौक स्थित सिद्ध हनुमान मंदिर में जयंती की तैयारियां जोरों से

सक्ती– शक्ति शहर में आगामी 16 अप्रैल को हनुमान जयंती के पुनीत पर्व पर हरेठी स्थित श्री पंचमुखी दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में सिंदूराभिषेक, अखंड दीप एवं सवामणी शुद्ध घी से निर्मित लगाई जाएगी तथा विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी पंचमुखी दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर के प्रबंधन समिति के सदस्य स्थानीय स्टेशन रोड स्थित बालाजी ट्रेडर्स के संचालक जुगमन्दर अग्रवाल ने बताया कि 16 अप्रैल को सुबह 6:00 बजे सिंदूराभिषेक का कार्यक्रम होगा, जिसके लिए 151/- का श्रद्धा शुल्क निर्धारित है, 24 घंटे के लिए अखंड दीप सुबह 8:00 बजे प्रज्वलित होगा, जिसके लिए श्रद्धा शुल्क 301/- निर्धारित है, तथा सवामणी शुद्ध घी से निर्मित लगाई जाएगी, जिसके लिए श्रद्धा शुल्क 10500/- निर्धारित है, एवं उपरोक्त सभी सेवाओं के लिए इच्छुक श्रद्धालु भक्तजन हरेठी स्थित श्री पंचमुखी- दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर एवं स्टेशन रोड स्थित बालाजी ट्रेडर्स में संपर्क कर सकते हैं, तथा हनुमान जयंती पर्व पर स्थित मंदिर से अग्रसेन चौक तक निशुल्क वाहन की व्यवस्था सुबह से शाम तक आने जाने वाले लोगों को उपलब्ध होगी, साथ ही 16 अप्रैल की दोपहर 12:00 बजे से सार्वजनिक विशेष भंडारा- प्रसाद का आयोजन भी होगा,जुगमन्दर अग्रवाल ने बताया कि हनुमान जयंती के पावन पर्व पर वैदिक विद्वान ब्राह्मणों द्वारा पंचमुखी हनुमत मंत्रों से सिंदूराभिषेक मेहंदीपुर बालाजी का सिंदूर लगाया जाएगा तथा अभिषेक पूजा का कार्यक्रम ज्योतिष पंडित द्वारका प्रसाद शास्त्री मेहंदीपुर बालाजी राजस्थान वाले महाराज संपन्न कराएंगे, अग्रवाल ने सभी भक्त जनों को इस आयोजन में सपरिवार शामिल होकर पुण्य का भागी बनने का आग्रह किया है

   

शक्ति के थाना चौक स्थित सिद्ध हनुमान मंदिर में भी हनुमान जयंती महोत्सव पर 16 अप्रैल को होंगे विभिन्न आयोजन

शक्ति शहर के अग्रसेन चौक से लगे थाना चौक में स्थित सिद्ध श्री हनुमान मंदिर में भी 16 अप्रैल को हनुमान जयंती का पर्व धूमधाम के साथ मनाया जाएगा, इस अवसर पर ज्योति कलश प्रज्वलित होंगे, उक्तआशय की जानकारी देते हुए सिद्ध श्री हनुमान मंदिर के सदस्य पंडित ओमप्रकाश वैष्णव ने बताया कि 16 अप्रैल को सुबह 7:30 बजे से रात्रि 7:30 बजे तक आरती के कार्यक्रम होंगे एवं ज्योति कलश प्रज्वलित होंगे जिसके लिए ₹251/-एवं सिंदूराभिषेक के लिए 51/-रुपये श्रद्धा शुल्ज की रसीद कटवा सकते हैं, पंडित ओम प्रकाश वैष्णव ने बताया कि 16 अप्रैल को हनुमान जयंती महोत्सव को लेकर तैयारियां की जा रही हैं, तथा मंदिर को भी रंग रोगन और आकर्षक साज-सज्जा की जा रही है, साथ ही दिन भर भजन- कीर्तन एवं हनुमान चालीसा इत्यादि के कार्यक्रम संपन्न होंगे, सिद्ध श्री हनुमान मंदिर में हनुमान जयंती की तैयारियों को लेकर हनुमान भक्त भी जोर-शोर से जुटे हुए हैं

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *