श्री चंद्रपुर पद यात्रा सेवा समिति द्वारा विगत दिनों विधानसभा अध्यक्ष से किया गया था आग्रह
सक्ति-शक्ति शहर की समाजिक तथा जन सेवा के कार्यों में अग्रणी रहने वाली संस्था श्री चंद्रपुर पद यात्रा सेवा समिति द्वारा विगत दिनों स्थानीय विधायक एवं छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत से मिलकर शक्ति के मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार हेतु बारहो महीने स्थाई रूप से निशुल्क लकड़ी उपलब्ध करवाने हेतु व्यवस्था बनाने की मांग की गई थी, जिस पर छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने श्री चंद्रपुर पद यात्रा सेवा समिति के आग्रह पर इस पर आवश्यक पहल करने की बात कही थी
तथा नगर पालिका शक्ति में विधायक प्रतिनिधि, अग्रवाल सभा शक्ति तथा श्री रामचंद्र मारवाड़ी पंचायती मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष आनंद अग्रवाल द्वारा इस मांग पर शक्ति के बाराद्वार रोड में स्थित मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार हेतु ऐसे परिवार जो कि लकड़ी की राशि देने में असमर्थ है, उन्हें निशुल्क लकड़ी उपलब्ध करवाई जा रही है, तथा उपरोक्त व्यवस्था का संचालन श्री चंद्रपुर पद यात्रा सेवा समिति के सदस्यों द्वारा किया जा रहा है, एवं इस संबंध में श्री चंद्रपुर पदयात्रा सेवा समिति के सदस्यों ने बताया कि यह व्यवस्था बाराद्वार रोड स्थित मुक्तिधाम में प्रारंभ हो गई है, तथा इसके लिए आवश्यकतानुरूप लकड़ी मुक्तिधाम के गोदाम में रखी गई है, तथा जरूरत अनुसार परिवारों को उपलब्ध करवाई जाएगी एवं समिति के सदस्यों ने आम नागरिकों से भी आग्रह किया है कि वे अपने परिजनों की स्मृति में लकड़ी एवं मुक्तिधाम में सुंदरता की दृष्टि से फुल सहित गमले भी दान कर सकते हैं, जिससे मुक्तिधाम को और अधिक सजाया संवारा जा सके
उल्लेखित हो की शक्ति शहर के बाराद्वार रोड स्थित मुक्तिधाम को श्री चंद्रपुर पदयात्रा सेवा समिति द्वारा इनका बेहतर ढंग से संचालन का कार्य किया जा रहा है, जिसके चलते मारवाड़ी मुक्तिधाम एवं सार्वजनिक मुक्तिधाम में वर्तमान में सुंदर पेड़- पौधे एवं फूलों की बागवानी की गई है, तो वहां नियमित रूप से साफ- सफाई एवं अंतिम संस्कार कार्य में आने वाले नागरिकों के लिए बैठने की समुचित व्यवस्था भी की गई है,तथा नगरपालिका शक्ति सहित शहर के अन्य सेवाभावी जनप्रतिनिधि एवं नागरिक भी इन मुक्तिधाम के बेहतर संचालन में अपना बढ़-चढ़कर सहयोग एवं योगदान भी दे रहे हैं
साथ ही चंद्रपुर पदयात्रा सेवा समिति द्वारा दोनों मुक्तिधाम में नियमित रूप से स्वच्छता को लेकर अभियान भी चलाया जाता है, एवं पेयजल इत्यादि की भी समुचित व्यवस्था की गई है, तथा श्री चंद्रपुर पद यात्रा सेवा समिति के इन कार्यों को देखते हुए लोग प्रशंसा करते नहीं थकते, वहीं दूसरी ओर अग्रवाल सभा शक्ति द्वारा प्रारंभ की गई स्वर्ग रथ सेवा का भी बेहतर ढंग से संचालन श्री चंद्रपुर पद यात्रा सेवा समिति द्वारा किया जा रहा है, एवं विगत वर्ष जन सहयोग से इस समिति ने शहर में एक एंबुलेंस सेवा का भी शुभारंभ किया गया है, जो कि आज मरीजों को शक्ति से बाहर अन्यत्र शहरों को ले जाने के लिए वरदान साबित हो रही है