शिविर में आने वाले नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निराकरण का हो रहा प्रयास- डॉ सुमित कुमार गर्ग डिप्टी कलेक्टर
सकती-जिलाधीश जांजगीर चांपा जितेंद्र शुक्ला के मार्गदर्शन में दिनांक 1 जून 2022 से कलेक्टर कार्यालय जांजगीर चांपा में प्रभारी अधिकारी शिकायत शाखा एवं डिप्टी कलेक्टर डॉ सुमित कुमार गर्ग के निर्देशन में प्रतिदिन जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है,उपरोक्त शिविर के द्वारा प्राप्त आवेदनों को दो श्रेणियों में विभाजित किया गया है एक प्रकार के आवेदन जिनका त्वरित निराकरण संभव है, उदाहरणार्थ- राशन कार्ड बनवाना ,राशन कार्ड में नाम जुड़वाना ,राशन कार्ड में नाम कटवाना, सीमांकन से संबंधित आवेदन ,आधार कार्ड में त्रुटि सुधार, वृद्धावस्था पेंशन ,ट्राई साइकिल वितरण ,विकलांगता पेंशन ,प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से संबंधित आवेदन इत्यादि जबकि दूसरे प्रकार के आवेदनों में ऐसे आवेदन जिनका त्वरित निराकरण संभव नहीं है उदाहरण के लिए शासकीय भूमि पर अतिक्रमण ,निजी भूमि पर कब्जा, इत्यादि संबंधित आवेदन इसके अलावा बिजली ,पानी, बोरिंग, भ्रष्टाचार इत्यादि से संबंधित समस्याए, इस प्रकार के आवेदनों को संबंधित विभागों को तत्काल हस्तांतरित किया जा रहा है तथा उनकी नियमित तौर पर मॉनिटरिंग की जा रही है

तथा यथासंभव निराकरण किए जाने का प्रयास किया जा रहा है,उदाहरण के लिए राशन कार्ड से संबंधित आवेदन तत्काल निराकृत किए जा रहे हैं, तहसील अडभार से संबंधित आवेदन जहां भूमि की रजिस्ट्री नहीं हो रही थी वहां भू अभिलेख शाखा एवं जिला पंजीयक से समन्वय कर रजिस्ट्री प्रारंभ की गई,इसके अतिरिक्त पीएम किसान सम्मान निधि योजना से लाभान्वितों को इस योजना का लाभ दिया जा रहा है ,तहसील नवागढ़ में ग्राम सेमरा में श्मशान घाट की भूमि पर निजी व्यक्तियों द्वारा अतिक्रमण कर दिया गया था उसे भी जनसमस्या शिविर में प्राप्त आवेदन के आधार पर तत्काल तहसीलदार नवागढ़ को निर्देशित कर निराकरण कराया गया
प्राप्त जानकारी के अनुसार विगत 10 दिवसों में कुल 182 आवेदन जन समस्या निवारण शिविर में प्राप्त हुए जिसमें से लगभग 60% आवेदनों का निराकरण किया जा चुका है। इसके अतिरिक्त आवेदक अपनी समस्या के निराकरण हेतु, लैंडलाइन नंबर 07817–222266 पर संपर्क कर अपने आवेदन की स्थिति जान सकते हैं।