शक्ति एसडीएम रैना जमील की पहल पर एसडीएम कार्यालय के बाहर आम जनता के लिए हो रहा सुविधाओं का विस्तार

राजस्व न्यायालय में आने वाले लोगों को कड़ी धूप में ही पहले करना पड़ता था इंतजार

रैना जमीन ने पुराने जर्जर भवनों को तोड़कर करवाया प्रतीक्षालय का निर्माण

सक्ती– कहते हैं कि शासकीय विभागों/संस्थाओं के प्रमुखों में शासन की मंशानुरूप कार्यालय में आने वाले आम नागरिकों को सुविधाएं उपलब्ध करवाने एवं उनके मामलों के त्वरित निराकरण करने की थोड़ी भी इच्छा शक्ति हो तो इसे क्रियान्वित करना कोई बड़ी बात नहीं है, तथा यही सब इन दिनों अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कार्यालय शक्ति में पदस्थ भारतीय प्रशासनिक सेवा की ऊर्जावान अधिकारी रैना जमील के कार्यों को देख कर लगता है,  रैना जमील ने अपनी पदस्थापना के बाद से ही शक्ति एसडीएम के रूप में अपनी बेहतर प्रशासनिक क्षमता का परिचय देते हुए सर्वप्रथम अपने न्यायालय परिसर के आसपास के क्षेत्र को व्यवस्थित करने की परिकल्पना को मूर्त रूप देना प्रारंभ किया

तथा शक्ति का राजस्व न्यायालय, तहसील कार्यालय, जनपद पंचायत एवं व्यवहार न्यायालय एक ही परिसर में स्थित है, एवं वर्षों से यहां इस परिसर के अंदर ही लोग बेतरतीब ढंग से अपने छोटे-बड़े वाहनों को पार्किंग कर देते थे, शक्ति एसडीएम रैना ने सभी संस्थाओं के एवं जनप्रतिनिधियों के संयुक्त सहयोग से इस व्यवस्था को बदला तथा परिसर के अंदर किसी भी प्रकार के वाहनों की पार्किंग पर पूर्णता प्रतिबंध लगाते हुए इसके लिए चाक-चौबंद व्यवस्था की, तथा लोगों को जागरूक किया, जिसके प्रतिफल स्वरुप आज तहसील कार्यालय परिसर बेतरतीब वाहनों की पार्किंग से पूर्ण रूप से मुक्त हो चुका है

 

इसी श्रृंखला में एसडीएम रैना जमील ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय के ठीक सामने जर्जर हो चुकी दशकों पुरानी खंडहर नुमा बिल्डिंग को भी अपने उच्चाधिकारियों से स्वीकृति प्राप्त कर उसे डिस्मेंटल करते हुए वहां एक व्यवस्थित प्रतीक्षालय का निर्माण करवाया है, तथा पहले जब राजस्व न्यायालय के कार्यों से अनुविभाग की जनता दूर दराज ग्रामीण क्षेत्रो से आती थी तो उन्हें कड़ी धूप में ही एवं बरसात के मौसम में बारिश में ही खुले आसमान के नीचे खड़े होकर अधिकारी से मिलने का इंतजार करना पड़ता था, किंतु शक्ति एसडीएम रैना जमील की पहल के बाद अब राजस्व न्यायालय में आने वाले लोगों को एक व्यवस्थित प्रतिक्षालय मिल सकेगा, जहां ठंडा पानी भी उपलब्ध होगा,तो बैठने की समुचित व्यवस्था होगी, साथ ही यहां पंखे की हवा भी होगी, इसी तरह शक्ति एसडीएम रैना जमील भी निरंतर अपने प्रशासनिक कार्यों में कसावट लाने के साथ- साथ लोगों को जागरूक करने एवं अच्छे सेवा काम करने वाले, रचनात्मक काम करने वाली संस्थाओं को प्रोत्साहित करने का भी काम करती हैं

तथा रैना जमील कहती हैं कि शासन ने उन्हें जनता की सेवा करने तथा शासन के कार्यों को बेहतर ढंग से संपादित करने की जिम्मेदारी दी है, जिसे वे पूर्ण करने के लिए यथाशक्ति, यथासंभव अपनी पहल कर रही हैं

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *