गायत्री परिवार द्वारा जांजगीर-चांपा जिले में जिला स्तरीय नारी सशक्तिकरण कार्यशाला का आयोजन-
सक्ति- अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा गायत्री तीर्थ शांतिकुंज की स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में वर्ष 2021 को शांतिकुंज स्वर्ण जयंती के रुप में मनाया जा रहा है,शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में छ. ग. के सभी जिलों में दो दिवसीय जिला स्तरीय नारी सशक्तिकरण कार्यशाला का आयोजन दो चरणों में किया जा रहा है। इसी तारतम्य में जांजगीर चाम्पा जिले में दिनांक 13 एवं 14 नवम्बर 2021 को गायत्री शक्ति पीठ चांपा में दो दिवसीय शांतिकुंज स्वर्ण जयंती नारी सशक्तिकरण कार्यशाला का आयोजन होने जा रहा है, जिसमें सक्ती, डभरा ,मालखरौदा , जैजैपुर,अकलतरा,बम्हनीडीह, बलौदा,पामगढ,नवागढ ब्लॉक की बहनें शामिल होंगे। युग ऋषि परम पूज्य गुरुदेव पं. श्रीराम शर्मा आचार्य जी ने बहुत पहले ही “इक्कीसवीं सदी नारी सदी” की घोषणा कर नारी जागरण अभियान को सभी अभियानों से महत्वपूर्ण बताया है। ईश्वर ने नारी को अपना प्रतिनिधि बना कर इस धरती पर भेजा है,अपने समस्त गुणों से नारी को युक्त किया है जिसमें प्रेम, करुणा, संवेदना, सद्भावना, जैसे भावनाओं के साथ उसे अदम्य शक्ति से भी ओत-प्रोत किया है।उनके इन्हीं गुणों को उभारने, सशक्त बनाने हेतु जिला स्तरीय नारी सशक्तिकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया है! गायत्री परिवार युवा प्रकोष्ठ जिला-जांजगीर चांपा के समन्वयक महेश साहू ने इस कार्यशाला में सभी ब्लाक के एवं सभी वर्ग के भाई बहनों को शामिल होने की अपील की हैं