मोदी सरकार के 08 वर्ष पूर्ण होने पर अनुसूचित जनजाति मोर्चा ने कुमाररास पहुँच गिनाई उपलब्धिया

किरंदुल-भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के निर्देश अनुसार 30 मई से 15 जून 2022 तक देश भर में बूथ स्तर तक मोदी सरकार के “8 साल सेवा सुशासन और गरीब कल्याण” कार्यक्रम मनाया जायेगा जिसको लेकर आज जिला स्तर पर अनुसूचित जनजाति मोर्चा दंतेवाड़ा द्वारा ग्रामीणों तक पहुँच सरकार की उपलब्धिया बताई गई |
आज दंतेवाड़ा मंडल के कुमाररास गांव में अनुसूचित जनजाति मोर्चा के द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया।


भगवान बिरसा मुंडा जी अमर रहे के नारों के साथ
भगवान बिरसा मुंडा जी की चित्र पटल पर पूजा अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत कि गयी ।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 8 साल की उपलब्धियों के बारे में लोगों से चर्चा किया गया,लोगों ने स्वयं यह कहा मोदी की वजह से आज हमारे पक्के मकान का सपना साकार हुआ,घर घर में बिजली पहुँचाने का कार्य हुआ, गरीब परिवारों का मुफ्त में 5 लाख तक का इलाज हो पा रहा है,उज्ज्वला गैस योजना,घर घर शौचालय, स्वच्छ भारत ऐसे ही कई उपलब्धियों के बारे में चर्चा किया गया|इस कार्यक्रम में अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश महामंत्री नंदलाल मुड़ामी,जिला के जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष मुन्ना मरकाम,उपाध्यक्ष भाजपा मुकेश शर्मा,जिला मंत्री सत्यनारायण महापात्र, मण्डल अध्यक्ष श्रवण कड़ती,अनुसूचित जनजाति मोर्चा महामंत्री श्पिसे वेट्टी,ग्राम पंचायत मसेनार सरपंच कुमा एवं भाजपा के समस्त पदाधिकारी व क्षेत्र के ग्रामीण उपस्थित रहे।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *