जिले की विधानसभा वार बैठकों का 31 मार्च से हुआ शुभारंभ
सक्ती-भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा संगठन के निर्देशानुसार जांजगीर-चांपा जिले के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में विधानसभा वार बैठकों का शुभारंभ 31 मार्च को शक्ति विधानसभा की बैठक से हुआ, 31 मार्च को सुबह स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शक्ति विधानसभा क्षेत्र के शक्ति नगर मंडल, शक्ति ग्रामीण मंडल, बाराद्वार मंडल एवं सारागांव मंडल के प्रमुख पार्टी पदाधिकारी/ कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई, इस बैठक में प्रमुख रूप से मार्गदर्शन हेतु जिला भाजपा अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा, जिला महामंत्री पुरुषोत्तम शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष गगन जयपुरिया, भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रीतम सिंह गबेल, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश महामंत्री एवं पूर्व विधायक डॉक्टर खिलावन साहू, पूर्व जिला भाजपा उपाध्यक्ष रामअवतार अग्रवाल, जिला भाजपा मंत्री गोपी सिंह ठाकुर, संजय रामचंद्र, जिला पंचायत सदस्य टिकेश्वर गबेल टुक्कू, विद्या सिदार, उमा राजेंद्र राठौर, प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा कार्यसमिति सदस्य सुश्री सिद्धेश्वरी सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष रमेश सिंघानिया,प्रदीप गुप्ता, प्रमुख रूप से मंच पर उपस्थित थे, कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए जिला कोषाध्यक्ष गगन जयपुरिया ने विस्तार पूर्वक आजीवन सहयोग निधि के कार्य पर प्रकाश डालते हुए 6 अप्रैल तक अनिवार्य रूप से आजीवन सहयोग निधि के कार्य को पूर्ण कर लेने का आग्रह किया, जिला भाजपा महामंत्री पुरुषोत्तम शर्मा ने सरल पोर्टल, 11 अप्रैल से प्रारंभ होने वाले समय दानी विस्तारक योजना के विषय पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डालते हुए बताया कि समय दानी विस्तारक योजना में हम सभी को शक्ति केंद्रों में एवं बूथ स्तर पर जाकर पार्टी के कार्यों को संपन्न कराना है, साथ ही पन्ना प्रभारियों की नियुक्ति कर हमें आने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों के दृष्टिकोण से अपने कामों को करना है

बैठक को पूर्व विधायक डॉक्टर खिलावन साहू ने भी संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी द्वारा निर्देशित कार्यों का हम सभी सक्रियता के साथ संपादन करें तथा संगठन को मजबूत बनाएं कार्यक्रम का स्वागत उद्बोधन भाजपा शक्ति नगर मंडल अध्यक्ष अनूप अग्रवाल ने देते हुए विधानसभा से पधारे सभी पार्टी कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया तथा सभी को सक्रियता के साथ कार्य करने का आग्रह किया, भाजपा जांजगीर-चांपा जिले के अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाले 6 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस है, तथा हम सभी को इस स्थापना दिवस कार्यक्रम के अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में बूथों तक इस कार्यक्रम को करना है, एवं पार्टी द्वारा निर्देशित सेवा के कार्यों को भी हमें करना है,तथा भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं को भी हमें नीचे तक पहुंचाना है

साथ ही जिलाध्यक्ष चंद्रा ने कहा कि संगठन द्वारा बूथ स्तर पर जो कार्यक्रम तय किए गए हैं, उन समस्त कार्यक्रमों का हम सक्रियता के साथ क्रियान्वन करें, साथ ही आजीवन सहयोग निधि, सरल पोर्टल के कार्य को भी हम समयावधि में पूर्ण करें, बैठक का शुभारंभ भारत माता, मीणा वादिनी मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर हुआ, बैठक में भाजपा शक्ति नगर मंडल के अध्यक्ष अनूप अग्रवाल, महामंत्री रामनरेश यादव, अनीता यादव, पुष्पेन्द्री कसेरा, गोविंद देवांगन, संजय कश्यप, अंकित अग्रवाल, राजेश सराफ,दादू दयाल केंवट,अभिषेक शर्मा,सुश्री अन्नपूर्णा राठौर,ठाकुर प्रमेन्द्र सिंह,धनंजय नामदेव,धरम लाल रात्रे,नरेंद्र कसेर,दीपक गुप्ता, शक्ति ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष प्रेमलाल पटेल, महामंत्री नटवरलाल सिदार, नीरा साहू, लखनलाल चंद्रा, बाराद्वार मंडल के अध्यक्ष संतोष राठौर,महामंत्री दीपक ठाकुर,धर्मपाल राठौर,नरोत्तम पटेल,सारागांव मंडल के अध्यक्ष प्रभाष सिंह ठाकुर सहित मंडलों के प्रभारी, सह प्रभारी, मंडलों के पदाधिकारी, मोर्चा प्रकोष्ठओ के पदाधिकारी काफी संख्या में मौजूद रहे
