श्याम जन्मोत्सव पर्व पर अध्यक्ष सहित केंद्रीय पदाधिकारियों ने भी किए बाबा श्याम के दर्शन

अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के अध्यक्ष राजकुमार मित्तल ने कोलकाता के श्याम ध्वजा मंडल मंदिर में टेका मत्था
सक्ति-  श्याम जन्मोत्सव के पावन मौके पर अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के अध्यक्ष राजकुमार मित्तल एवं कोषाध्यक्ष गणेश भरतियां महानगर कोलकाता के आलम बाजार स्थित  श्याम ध्वजा मंडल मंदिर में पहुंचे, जहां अध्यक्ष राजकुमार मित्तल ने बाबा श्याम के दर्शन करते हुए पूजा- अर्चना की,तो साथ ही बाबा श्याम से खुशहाली एवं प्रगति की भी कामना की, इस दौरान आगंतुक अध्यक्ष राजकुमार मित्तल का मंदिर प्रबंधन की ओर से गोविंद अग्रवाल, अशोक अग्रवाल ने शाल और श्रीफल भेंट कर उनका अभिनंदन स्वागत किया, इस दौरान प्रमुख रुप से अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के कोषाध्यक्ष गणेश भरतियां, उनकी धर्मपत्नी समाज सेविका  सुलेखा भरतियां,अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन की राष्ट्रीय प्रभारी  कृष्णा भिवानीवाला,  संतोष अग्रवाल सहित अन्य सदस्यगण मौजूद रहे, तथा अध्यक्ष राजकुमार मित्तल ने इस अवसर पर कहा कि आज पूरी दुनिया में बाबा श्याम की धूम मची हुई है, एवं बाबा श्याम हारे का सहारा है,तो वही श्याम भक्त आज अपनी आस्था से पूरी दुनिया में धर्म की एक रक्षा के लिए उठ खड़े हुए हैं, एवं आज बाबा श्याम की भक्ति में गांव- गांव, शहर- शहर लोगों ने उत्साह देखा जा रहा है,तो वहीं प्रति वर्ष लाखों की संख्या में लोग बाबा श्याम के दर्शन कर रहे हैं, तथा जगह-जगह श्याम जी के मंदिरों की स्थापना एवं निर्माण भी हो रहे हैं तो वहीं बाबा श्याम की कृपा से आज हम सभी सुख शांति एवं समृद्धि की ओर अग्रसर हैं

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *