04 सितंबर को सहायक शिक्षक करेंगे मुख्यमंत्री निवास का घेराव-तिवारी

सक्ती-छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन के प्रांतीय आह्वान पर और प्रदेश अध्यक्ष मनीष मिश्रा के कुशल नेतृत्व में प्रदेश में कार्यरत लगभग 109000 सहायक शिक्षक एल बी अपनी एक सूत्रीय मांग वेतन विसंगति को लेकर प्रदेश के राजधानी रायपुर में पदयात्रा करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री निवास का घेराव करने जा रही है । इस पदयात्रा को सफल बनाने के लिए हर जिला और संभागों में प्रभारी बनाए गए हैं जो वहां के शिक्षक और पदाधिकारियों से सतत् संपर्क बनाए हुए हैं । इस पदयात्रा को सफल बनाने के लिए नवगठित सक्ती जिला से हजारों सहायक शिक्षक चार पहिया , बस और ट्रेनों के माध्यम से रायपुर पहुंच रहे हैं । प्रदेश महासचिव कौशल अवस्थी , चंद्र प्रकाश तिवारी, प्रेमलता शर्मा और रविप्रकाश लोहसिंग प्रदेश के विभिन्न हिस्सों के पदाधिकारियों से संपर्क करते हुए निगरानी बनाए हुए हैं । प्रदेश महासचिव चंद्र प्रकाश तिवारी ने बताया कि प्रदेश में कार्यरत लगभग 109000 सहायक शिक्षक जो कि काफी लम्बे समय से वेतन विसंगति की मार झेल रहे हैं और उन्हें हर माह लगभग 10000 का नुक़सान हो रहा है । प्रदेश के सभी विधायकों और मंत्रियों को पूर्व में ज्ञापन दिया जा चुका है ,। प्रदेश के शिक्षा मंत्री से भी प्रतिनिधिमंडल की चर्चा हुई थी लेकिन शिवाय आश्वासन के और कुछ नहीं मिला । प्रदेश में कार्यरत लगभग एक लाख नौ हजार सहायक शिक्षक छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन के बैनर तले अब निर्णायक लड़ाई के लिए कमर कस चुके हैं और वेतन विसंगति को दूर कराने के लिए संघर्ष करने को तैयार हैं, नारी शक्ति के रूप में महिला शिक्षिकाएं भी इस आंदोलन में बढ़ चढ़ कर सहभागिता दे रहे हैं । सक्ती जिला प्रभारी सिराज बख्श , प्रदेश संयुक्त सचिव इंदु यादव , प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बिहारी लाल बरेठ ,जिला अध्यक्ष भोलाशंकर साहू , जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ शशि कला उरांव , जिला अध्यक्ष छत्तीसगढ़ अंशदायी पेंशन कर्मचारी कल्याण संघ जांजगीर चांपा अजय सिंह सिदार अपने जिले के हजारों शिक्षक साथियों के साथ रायपुर पहुंच रहे हैं ।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *