अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन केंद्रीय मुख्यालय के मार्गदर्शन में 2 एवं 3 अक्टूबर को होंगे दो बड़े आयोजन
सक्ति-अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के अध्यक्ष राजकुमार मित्तल के मार्गदर्शन में 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती दिवस पर राष्ट्रीय इंद्रधनुष महोत्सव का वर्चुअल आयोजन अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के सांस्कृतिक कार्यक्रम की राष्ट्रीय संयोजिका श्रीमती उषा केडिया मैसूर कर्नाटक के मार्गदर्शन में दोपहर 3:45 बजे पर वर्चुअल रूप से होने जा रहा है, तथा इस कार्यक्रम में जहां अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के अंतर्गत विभिन्न प्रांतीय इकाइयों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति नाटक के रूप में निर्धारित विषय एवं निर्धारित समय अवधि के अंतर्गत की जाएगी, तो वहीं आयोजन में सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा, तथा इंद्रधनुष महोत्सव के आयोजन को लेकर अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के केंद्रीय मुख्यालय सहित राष्ट्रीय सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के पदाधिकारी भी जुटे हुए हैं
वही 3 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ प्रकल्प की प्रथम राष्ट्रीय मीटिंग वर्चुअल रूप से दोपहर 3:00 से जूम एप पर आयोजित होगी, तथा उपरोक्त मीटिंग के दौरान अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन की बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ प्रकल्प की राष्ट्रीय संयोजिका डॉ श्रीमती सपना बंसल तैयारियों में जुटी हुई है, तो वहीं इस बैठक के दौरान बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ प्रकल्प की कार्यकारिणी का गठन, प्रत्येक राज्यों से प्रतिनिधियों की नियुक्ति, प्रकल्प की भावी राष्ट्रीय योजनाएं-कन्या भ्रूण हत्या, महिला शिक्षा एवं सशक्तिकरण, शासकीय योजनाएं,आईटी सेल टीम का गठन, सोशल मीडिया टीम का गठन,बेटियों से संबंधित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की कार्ययोजना बनाना, डिजिटल पोस्टर बनाना एवं वीडियो इन्विटेशन टीम सहित मीटिंग में शामिल होने वाले सम्माननीय सदस्यों से प्राप्त सुझावों पर भी विचार-विमर्श कर निर्णय लिए जाएंगे, अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन की बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ प्रकल्प की राष्ट्रीय संयोजिका एवं दिल्ली यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर डॉ सपना बंसल ने समस्त सम्माननीय सदस्यों को 3 अक्टूबर को आयोजित इस वर्चुअल मीटिंग में समय पर शामिल होने का आग्रह किया है