नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्रप्रभा गर्ग सहित पंचायत के कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि रहे मौजूद
सक्ति- – छत्तीसगढ़ शासन की महत्वकांक्षी योजना नरवा, गरुवा, घुरवा बाड़ी के अंतर्गत नगर पंचायत अड़भार क्षेत्र में निर्माणाधीन गौठान में 5 नवंबर को गोवर्धन तिहार के मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्रप्रभा गर्ग,विधायक प्रतिनिधि एवं कांग्रेस नेता ज्योतिष गर्ग, नगर पंचायत के उप अभियंता मुजफ्फर हुसैन, कृषि विस्तार अधिकारी ज्योति ढिल्लों, नगर पंचायत के सफाई दरोगा विकास देवांगन, नगर पंचायत की पार्षद सुश्री डिशू बनिया राम रात्रे के पिता बनिया राम राज एवं नगर पंचायत के कर्मचारी निर्देश तिवारी,मुन्ना देवांगन, धीरज तिवारी,देव कुमार देवांगन, अनिल गर्ग,छबि राठौर की उपस्थिति में गौ माताओं की पूजा अर्चना कर गोवर्धन तिहार का कार्यक्रम किया गया, तथा इस अवसर पर नगर पंचायत क्षेत्र के निर्माणाधीन पवित्र स्थल गौठान में गौ माता की पूजा अर्चना की गई एवं छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध सोहारी रोटी भी खिलाई गई तथा इस दौरान विधायक प्रतिनिधि ज्योतिष गर्ग ने कहा कि आज पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश में 5 नवंबर को छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर समस्त गौठानो में गोवर्धन तिहार का कार्यक्रम मनाया जा रहा है, तथा हम सभी इस अवसर पर गौ माता की पूजा अर्चना के साथ ही छत्तीसगढ़ की संस्कृति के अनुरूप आज इस पर्व में शामिल हो रहे हैं तथा गौ माता की सेवा हम सभी को करनी चाहिए एवं गोवर्धन पूजा का पूरी दुनिया में अपना एक विशेष महत्व है तथा इस दिन हम सभी गोवर्धन जी की पूजा अर्चना करते हैं नगर पंचायत अड़भार में 5 नवंबर को आयोजित गौठान में गोवर्धन तिहार पर काफी संख्या में अन्य नगरवासी भी उपस्थित रहे