जिला पंचायत सदस्य टिकेश्वर गबेल भी हुए शामिल-
सक्ती– भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण मंडल शक्ति द्वारा 17 सितंबर को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71 वें जन्मदिन पर शक्ति विकासखंड के वनांचल ग्राम उपकाचुवा के प्राथमिक शाला में बच्चों को स्कूली सामग्री वितरण एवं वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया इस अवसर पर भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला के महामंत्री एवं जिला पंचायत सदस्य टिकेश्वर गबेल टुककु भी प्रमुख रूप से शामिल हुए तथा भाजपा ग्रामीण मंडल द्वारा दड़ाई चौक में भी मोदी के जन्मदिन पर केक काटकर नागरिकों का मुंह मीठा कराया गया एवं जन्मदिन मनाया गया
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य टिकेश्वर गबेल ने कहा कि आज नरेंद्र मोदी ने भारत की पहचान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थापित की है, तथा मोदी जी ने विगत वर्ष 2014 से 2021 तक अपने प्रधानमंत्री के रूप में दूसरे कार्यकाल में भी इस देश के विकास को नई दिशा प्रदान की है एवं हम सभी को आज गर्व महसूस होता है कि मोदी जी जैसे प्रधानमंत्री आज हमारे भारत के मुखिया हैं भाजपा ग्रामीण मंडल शक्ति द्वारा आयोजित कार्यक्रमों के दौरान मंडल अध्यक्ष प्रेमलाल पटेल, महामंत्री नटवरलाल सिदार, पहलवान दास महंत,पूर्व मंडल अध्यक्ष लेखराम जायसवाल, व्यास पटेल, गोपाल गौतम, तुलेशजयसवाल, खोकसाय साहू, संतोष गबेल सहित अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित रहे तथा नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के मौके पर उनके जीवन के बारे में भी लोगों को जानकारी दी गई