1 अप्रैल को लोकसभा में सत्र के दौरान गुहराम अजगळे ने शिक्षा मंत्री से करी मांग, शीघ्र प्रारंभ हो नया केंद्रीय विद्यालय
सक्ती– जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र के सांसद गुहाराम अजगळे ने 1 अप्रैल को लोकसभा के सत्र के दौरान हसौद विकासखंड में केंद्रीय विद्यालय खोलने संबंधी समस्त औपचारिकताएं पूर्ण होने की जानकारी देते हुए भारत सरकार के शिक्षा मंत्री से मांग की है कि उपरोक्त केंद्रीय विद्यालय दो सत्रों में शीघ्र ही प्रारंभ हो, जिससे क्षेत्र के बच्चों को केंद्रीय विद्यालय का लाभ मिल सके, 1 अप्रैल को सांसद अजगळे ने लोकसभा में अपने अभिभाषण के दौरान कहा कि वे जब चौदहवीं लोकसभा के सदस्य थे जब भी उन्होंने हसौद में केंद्रीय विद्यालय खोलने की मांग करी थी,तथा आज हसौद में केंद्रीय विद्यालय खोलने संबंधी समस्त औपचारिकताएं एवं प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है, तथा केवल सिर्फ विद्यालय प्रारंभ होना ही शेष है, एवं आने वाले शैक्षणिक सत्र को देखते हुए यथाशीघ्र शिक्षा मंत्री जी वहां दो सत्रों में विद्यालय प्रारंभ करने की अनुमति प्रदान करें तथा गुहाराम ने कहा कि जांजगीर-चांपा जिले का हसौद क्षेत्र सभी दृष्टिकोण से बच्चों के लिए काफी अनुकूल है, एवं यहां बच्चों को केंद्रीय विद्यालय प्रारंभ होने से भारत सरकार की मंशानुरूप एक बेहतर शिक्षा का लाभ मिल सकेगा, वहीं सांसद गुहाराम के इन प्रयासों के लिए संसदीय क्षेत्र की जनता ने उनका आभार व्यक्त किया है, तथा भाजपा जांजगीर-चांपा जिले के अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा ने भी हसौद में केंद्रीय विद्यालय प्रारंभ होने पर भारत सरकार को धन्यवाद ज्ञापित किया है, तथा इसका लाभ क्षेत्रवासियों को मिलने की बात कही है