बचेली के वार्ड नंबर 10 में स्थित पालिका परिषद द्वारा निर्माणाधीन पार्क के अंदर पूजा साव के नेतृत्व में पर्यावरण दिवस को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जिसमे पार्षद फिरोज नवाब,रीना दुर्गा, अप्पू कुंजाम, अर्चना उइके, ब्रह्मा सुननी, बिन्नी के साथ साथ वार्ड वासी भी सम्मिलित हुए जिसमे निलेश पटले,आनंद मौर्य,सम्मद्दार जी खुशी कुंडू शालू सपना अलका समाद्दार लोगो ने भी वृक्षारोपण किया इसमें विशेष रूप जनसेवक पार्षद फिरोज नवाब ने कहा की पौधा लगाना आसान पर पौधे का देखभाल करना ज्यादा महत्वपूर्ण है और हमे वृक्ष लगाना महत्वपूर्ण हो सकता है परंतु वृक्ष को बचाना ये ज्यादा महत्वपूर्ण है चूंकि पार्क निर्माणाधीन है इसलिए वार्ड पार्षद और पालिका अध्यक्ष पूजा साव ने आश्वासन दिया है की इन सभी पौधो को पार्क में लगे कर्मचारी द्वारा लगातार सेवापनी के साथ साथ पूरी देखभाल जिम्मेदारी से करेगे क्योंकि पार्क में लगातार कार्य होता रहेगा और भविष्य में कर्मचारियों की नियुक्ति भी होगी तो पार्क पर्यावरण युक्त होगा और वृक्षों का पूरा सरंक्षण कर पर्यावरण को बचाना हमारा दायित्व बनता है.
