जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शक्ति के शाखा प्रबंधक ने कहा- समर्थन मूल्य पर छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार की जाएगी धान खरीदी-
सक्ती-जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शक्ति के अंतर्गत सेवा सहकारी समिति शक्ति द्वारा अपने नए धान खरीदी केंद्र का शुभारंभ 6 दिसंबर को ग्राम कांदानारा में किया गया,पूर्व में सेवा सहकारी समिति द्वारा धान खरीदी लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग खंड शक्ति के कार्यालय के बगल में की जाती थी, किंतु उपरोक्त स्थान धान खरीदी केंद्र हेतु बहुत ही छोटा होने के कारण समिति प्रबंधकों द्वारा जिला प्रशासन एवं बैंक को लगातार अवगत कराते हुए खरीदी केंद्र की जगह बदली किए जाने की मांग की थी, तथा इस वर्ष यह नई खरीदी केंद्र में धान खरीदी का कार्य प्रारंभ हुआ, इस अवसर पर प्रथम दिवस शक्ति समिति के अंतर्गत कृषको में भी धान खरीदी केंद्र प्रारंभ होने उसे उत्साह देखा गया तो वही समिति के प्रबंधक धनीराम साहू द्वारा शासन के निर्देशानुसार समिति के अंतर्गत समस्त किसानों का विधिवत पंजीयन कार्य भी सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया है, एवं समय-समय पर पंजीयन संबंधी सूचना समिति प्रबंधक द्वारा क्षेत्र के किसानों को विभिन्न माध्यमों से प्रदान की गई,विदित हो कि पुरानी जगह सक्ती सोसायटी (पंजीयन क्रमांक 2258) में पर्याप्त जगह ना होने के कारण समिति के सदस्यों एवं किसानों को भारी दिक़्क़तों का सामना करना पड़ता था ।इस वजह से इस बार ग्राम कांदानारा में धान खरीदी की व्यवस्था की गई है , जिससे कि किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होगी, उक्त बातें जनपद सदस्य धर्मेन्द्र सिंह ने कही ।उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस की सरकार ने जो वायदा किसानों से किया था वो समय पर पूरा करते है, और आगे भी किसानों का पूरा ध्यान रखेंगे। इस शुभ अवसर पर कांग्रेस नेता देवेंद्र राठौर, नगर पालिका शक्ति के शासन द्वारा मनोनीत एल्डरमैन घनश्याम देवांगन निगरानी समिति सक्ती, बसंत सिदार सरपंच गडगोढ़ी , कृष्णा पटेल सरपंच प्रतिनिधि कांदानारा ,राजेंद्र प्रसाद सिदार पूर्व सरपंच का कांदानारा सी एल वर्मा जिला सहकारी बैंक शाखा प्रबंधक सक्ती, कमल कटकवार शाखा पर्यवेक्षक, समिति अध्यक्ष मिलन सिंह सिदार,उपाध्यक्ष चमार सिंह , सीता बाई सिदार , सदस्य ननकी दाऊ चौहान, सुकलाल जयसवाल,संस्था प्रभारी व धान खरीदी प्रभारी धनीराम साहू कंप्यूटर ऑपरेटर मीनाक्षी यादव, विक्रेता संतोष सिदार, दीनबंधु निषाद ,,देवनारायण पटेल, लव उराँव, दीपक अग्रवाल ,सुभाष देवांगन ,जानकी प्रसाद, रतीराम ,नरेश सिंह के अलावा अधिक संख्या में किसान बंधु उपस्थित थे, शक्ति के धान खरीदी केंद्र प्रारंभ होने से प्रथम दिवस भारी संख्या में किसान मौजूद थे, तथा इस अवसर पर जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा प्रबंधक ने भी कहा कि शासन के निर्देश अनुसार किसानों की धान खरीदी में किसी भी प्रकार की समस्या ना हो इस बात का विशेष रूप से ध्यान रखा जाएगा