मोदी सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा शक्ति के हटरी चौक में करेगी गरीब कल्याण जनसभा का आयोजन

ओपी चौधरी 13 जून को दहाड़ेंगे भाजपा की शक्ति में आयोजित गरीब कल्याण जनसभा में

मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगे बिलासपुर लोकसभा के सांसद अरुण साव

पूर्व में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय की होनी थी आमसभा

सक्ति-13 जून की शाम 4:00 बजे नवीन शक्ति जिले के परशुराम हटरी चौक में भारतीय प्रशासनिक सेवा के पूर्व कलेक्टर एवं प्रदेश भाजपा के मंत्री ओपी चौधरी कलेक्ट्री छोड़ने एवं भाजपा प्रवेश करने के बाद पहली बार शक्ति में जनसभा को संबोधित करेंगे, तथा छत्तीसगढ़ प्रदेश में वर्ष 2018 में तत्कालीन भारतीय जनता पार्टी की सरकार के समय एवम विधानसभा चुनाव के ठीक पूर्व ओपी चौधरी ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी के पद से त्यागपत्र देकर भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा था, तथा उसके बाद लगभग 3 वर्षों बाद यह पहला अवसर होगा जब ओपी चौधरी नवीन शक्ति जिले की जनसभा में उपस्थित रहेंगे तथा भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार जांजगीर-चांपा जिला द्वारा 13 जून की शाम 4:00 बजे परशुराम हटरी चौक में केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के सफलतम 8 वर्ष पूर्ण होने पर इसे सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण कार्यक्रम के रूप में आयोजित किया जा रहा है

तथा इस अवसर पर जांजगीर-चांपा जिले की संयुक्त जनसभा शक्ति में होगी, पूर्व में छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय का कार्यक्रम तय किया गया था, किंतु बाद में किन्ही कारणों से विष्णुदेव साय का आना कैंसिल हुआ तथा अब मुख्य अतिथि के रूप में बिलासपुर लोकसभा के सांसद अरुण साव एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश भाजपा मंत्री ओपी चौधरी करेंगे, तथा इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा के महामंत्री एवं जांजगीर चांपा के विधायक नारायण चंदेल, जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र के सांसद गुहाराम अजगळे, अकलतरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक सौरभ सिंह, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद कमला देवी पाटले, तथा प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष निर्मल सिन्हा प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे

एवं भारतीय जनता पार्टी जांजगीर-चांपा जिला द्वारा 13 जून की शाम 4:00 बजे से शक्ति में आयोजित गरीब कल्याण जनसभा को लेकर जिले के सभी 26 मंडलों के पार्टी कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक संख्या में इस सभा में पहुंचने की अपील की गई है, तो वही कार्यक्रम स्थल हटरी चौक में भी पंडाल का निर्माण किया जा रहा है, एवं राज्य में सत्ता परिवर्तन में बाद धरना- प्रदर्शन इत्यादि को छोड़ दें तो भारतीय जनता पार्टी जांजगीर-चांपा जिला द्वारा शक्ति में पहली बार संयुक्त रूप से नवीन शक्ति जिले के गठन होने के बाद जनसभा का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *