16 अप्रैल को श्री बालाजी सेवा परिवार शक्ति द्वारा आयोजित किया जाएगा हनुमान जन्मोत्सव का कार्यक्रम श्री राधा कृष्ण मंदिर शक्ति में

श्री राधा कृष्ण मंदिर का भव्य श्रृंगार कर संध्या समय होगी अनगिनत दीपों की रोशनी

हनुमान जन्मोत्सव पर होगा महा सुंदरकांड पाठ का आयोजन, सुबह निकलेगी भव्य निशान यात्रा

सक्ती- आगामी 16 अप्रैल को श्री हनुमान जन्मोत्सव के पुनीत दिवस पर शक्ति की धार्मिक संस्था श्री बालाजी सेवा परिवार द्वारा शहर के श्री राधाकृष्ण मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव का कार्यक्रम धूमधाम के साथ आयोजित किया जाएगा

इस संबंध में श्री बालाजी सेवा परिवार सक्ती के अध्यक्ष अभिषेक कथूरिया ने बताया कि 16 अप्रैल को श्री राधाकृष्ण मंदिर का भव्य श्रृंगार कर संध्या समय अनगिनत दीपों की रोशनी की जाएगी तथा सुबह 9:30 बजे श्री राम मंदिर शक्ति से श्री राधा कृष्ण मंदिर तक भव्य निशान यात्रा बाजे- गाजे के साथ निकाली जाएगी तथा बाबा की यह निशान यात्रा पूर्णता निशुल्क होगी एवं दोपहर 2:00 से श्री राधा कृष्ण मंदिर सभागार में बाबा के भक्तों द्वारा भव्य महा सुंदरकांड का पाठ का आयोजन, गजरा उत्सव, बाबा का खजाना, एवं भव्य जन्म उत्सव का कार्यक्रम मनाया जाएगा

तथा इस महा सुंदरकांड पाठ में बैठने के इच्छुक भक्तगण श्री बालाजी सेवा परिवार शक्ति के सदस्यों से संपर्क कर अपना नाम लिखवा सकते हैं, एवं इस अवसर पर महा सुंदरकांड में बैठने हेतु 100/- का श्रद्धा शुल्क तथा खजाने की रसीद हेतु 100/- का शुल्क रखा गया है,एवं महा सुंदरकांड के पाठ के बाद ड्रा भी निकाला जाएगा जिसमें 31 चांदी के सिक्कों का उपहार होगा

श्री बालाजी सेवा परिवार सक्ती के अध्यक्ष अभिषेक कटोरिया ने बताया कि हनुमान जन्मोत्सव कार्यक्रम को लेकर वृहद रूप से तैयारियां की जा रही है, श्री बालाजी सेवा परिवार शक्ति के अध्यक्ष अभिषेक कथूरिया ने समस्त भक्त जनों से आग्रह किया है कि 16 अप्रैल को आयोजित इन समस्त कार्यक्रमों में अधिक से अधिक सपरिवार अपने इष्ट मित्रों के साथ शामिल होकर पुण्य के भागी बने एवं कार्यक्रम संबंधी जानकारी के लिए मोबाइल नंबर– 9399250 776, 9098402982, 62601 12177 एवं 7869094537 पर संपर्क कर जानकारी प्राप्त की जा सकती है

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *