आर्यन खान के फोन से मिली आपत्तिजनक तस्वीरें, चैट से हुए चौकाने वाले खुलासे!

मुंबई से गोवा जा रहे क्रूज में मिले ड्रग्स के मामले में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को बीते कल गिरफ्तार किया गया था और अब आज आर्यन खान को कोर्ट में पेश किया गया है। आप सभी को बता दें कि आर्यन से ड्रग्स मामले में लगातार पूछताछ की जा रही है। वहीं पूछताछ के दौरान आर्यन ने कई चौकाने वाले खुलासे किये हैं। इसी के साथ खबरें हैं कि आर्यन रोते जा रहे हैं। जी हाँ, पूछताछ में वो लगातार रो रहे हैं। केवल यही नहीं बल्कि इस दौरान आर्यन ने स्वीकार किया है कि वो करीब 4 साल से ड्रग्स का सेवन कर रहे हैं।
आप सभी को बता दें कि बीते रविवार देर शाम कोर्ट ने इन तीनों आरोपियों को एक दिन की एनसीबी कस्टडी में भेज दिया था, वहीं एनसीबी ने इस मामले में कई चौकाने वाले राज उगलवाए हैं। मिली जानकारी के तहत आर्यन खान के एनसीबी रिमांड में कहा गया है कि उनके फोन में तस्वीरों के रूप में चौंकाने वाली आपत्तिजनक चीजें मिली हैं। वहीं एनसीबी ने 11 तारीख तक और हिरासत की मांग की है। नई जानकारी के अनुसार NCB को आर्यन के फ़ोन से आपत्तिजनक फोटोज के अलावा बड़ी मात्रा में ड्रग्स के फोटोज भी मिले हैं।
वहीं यह भी कहा जा रहा है कि उनकी चैट से अंतराष्ट्रीय दर्ज तस्करी के संकेत मिल रहे हैं। उनकी चैट में ड्रग्स को लेकर बातें हैं। इस समय आर्यन खान के वकील सतीश मानशिंदे किला कोर्ट में मौजूद हैं। वहीं, दूसरी ओर एडिशनल सॉलिसिटर जनरल अनिल सिंह एनसीबी की ओर से पेश हो रहे हैं और आरोपियों की हिरासत की मांग करेंगे। ऐसे में यह देखने वाली बात होगी फैसला किसके हक में होता है?

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *