नूपुर का मिशन एजुकेशन- स्वामी आत्मानंद के बच्चों से क्लास में रूबरू हुई कलेक्टर नूपुर, कलेक्टर ने जानी विद्यालय की अध्यापन व्यवस्था,शिक्षा की गुणवत्ता का स्तर बढ़ाने दिए निर्देश प्राकृतिक पेंट का हो रहा शक्ति जिले में निर्माण

सक्ती-कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना द्वारा आज स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय डभरा का निरीक्षण किया गया,निरीक्षण के दौरान कलेक्टर द्वारा स्कूली बच्चों से सवांद स्थापित कर 12वी भौतिकी के क्लास में बच्चों से नियमित टेस्ट, विभिन्न विषयों के पढ़ाई, पाठ्यक्रम की पूर्णता, तथा पढ़ाई जा रही विषय से संबंधित लिखित एवं मौखिक प्रश्न पूछे । कक्षा 10 वीं के निरीक्षण के दौरान साप्ताहिक टेस्ट लिया जाना पाया गया जिस पर खुशी जाहिर की गई। तथा सभी बच्चों को अलग-अलग विषय के फेयर कॉपी बनाने के निर्देश प्राचार्य हेमचरण पटेल को दिए। साथ ही किचन शेड एवं डायनिंग हाल को तत्काल पूर्ण करने हेतु आरईएस सब इंजीनियर को निर्देशित किए, तथा अन्य स्वीकृत आत्मानंद के निर्माण कार्य को शुरू करने हेतु नगर पंचायत सीएमओ को निर्देशित किये,इसके साथ ही कलेक्टर ने स्वामी आत्मानंद विद्यालय चंद्रपुर का निरीक्षण करते हुवे आरईएस को सेड निर्माण तथा हाई स्कूल भवन में निर्माणाधीन टाइल्स, पुट्टी, पेंटिंग कार्य, निर्माणधीन शौचालय एवं अतिरिक्त भवन को जल्द से जल्द पूर्ण करने के लिए सम्बंधित अधिकारीयों को निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्कूल परिसर में साफ सफाई व्यवस्था को लेकर नाराजगी जाहिर करते हुए नियमित साफ सफाई कराए जाने तथा पुराने जर्जर भवन का डिस्मेंटल करने लिए निर्देशित किए। कलेक्टर ने विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बच्चों को प्रेरित किया तथा बच्चों को अपने भविष्य के लिए लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। निरीक्षण के दौरान डभरा जनपद सीईओ आरएस नायक, नायब तहसीलदार आशीष पटेल , विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी श्याम लाल वारे, सहायक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी मनीष शर्मा एवं आत्मानंद के समस्त स्टॉफ उपस्थिति थे

कलेक्टर ने किया पुटीडीह रीपा में गोबर (प्राकृतिक) पेन्ट निर्माण का शुभारंभ

कलेक्टर  नूपुर राशि द्वारा डभरा विकासखंड के पुटीडीह रीपा का निरिक्षण किया गया जिसमें कलेक्टर द्वारा गोबर (प्राकृतिक) पेन्ट निर्माण का शुभारंभ किया गया,प्राकृतिक पेन्ट निर्माण में कार्यरत जय अम्बे महिला स्व सहायता समूह सदस्यों से पेन्ट बनाने की प्रक्रिया की जानकारी लेते हुए लगन से काम करने के लिए कलेक्टर द्वारा प्रेरित किया गया। साथ ही रीपा मैनेजर को उचित मार्केटिंग चैनल विकसित करते हुए समय में विक्रय सुनिश्चित करने कहा गया। जनपद सीईओ एवं आरईएस विभाग को सभी शासकीय भवनों में गोबर पेन्ट के उपयोग हेतु आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने को निर्देशित किया गया है। उक्त शुभारंभ कार्यक्रम में ग्राम पंचायत पुटीडीह के सरपंच, राजीव युवा मितान के सदस्य गण, जय अम्बे समूह के सदस्यगण, प्रगति समूह के सदस्यगण, पी.आर.पी., एफ.एल.सी.आर.पी.,सक्रिय महिला,एडी.सीओ, आर.ई.एस . एस.डी.ओ.,सब इंजीनियर,मुख्य कार्यपालन अधिकारी डभरा एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।

 

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *