NTPC के कर्मचारी ने किया सुसाइड, फंदे पर लटकी हुई मिली लाश

कोरबा। कोरबा जिले में एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। वो पिछले कुछ दिनों से बीमार था। जिसके चलते ड्यूटी पर भी नहीं जा रहा था। बताया गया कि रात को सबके साथ खाना खाकर वह सो गया था। अगले दिन फंदे पर लटकी हुई उसकी लाश मिली है। मामला दर्री थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, सेमीपाली गांव में संजय निर्मलकर(25) अपने परिवार के साथ रहता था। वो यहां NTPC में काम कर रहा था। मगर कुछ दिन पहले से वह बीमार पड़ गया था। बीमारी के चलते उसने ड्यूटी पर भी जाना बंद कर दिया था। इस बीच बुधवार रात को उसने अपने परिजनों के साथ बैठकर रात को खाना खाया था। खाना खाने के बाद घर के सभी लोग सो गए थे। संजय भी अपने कमरे में चला गया था। अगले दिन गुरुवार को जब घर के लोग सोकर उठे तब उन्होंने संजय की लाश फंदे पर लटकी हुई देखी थी। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को इस बात की सूचना दी। आस-पास के लोग भी मौके पर पहुंच गए थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। फिलहाल इस बात का पता नहीं चल सका है कि युवक ने खुदकुशी क्यों की है। मामले में जांच जारी है। 

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *