ऑनलाइन परीक्षा की मांग को लेकर NSUI ने जिले के सभी महाविद्यालयो में कुलसचिव के नाम ज्ञापन सौपा

NSUI कबीरधाम जिलाध्यक्ष शितेष चन्द्रवंशी के निर्देशानुसार जिले के सभी महाविद्यालयो में ऑनलाइन परीक्षा की मांग को लेकर ज्ञापन सौपा गया। जिला अध्यक्ष शितेष चन्द्रवंशी ने बताया कि इस वर्ष कोरोना महामारी के दौरान पूरे प्रदेश में महाविद्यालय विलम्ब से खुले है और उसके बाद कोरोना की तीसरी लहर से बीच मे कॉलेज फिर बंद हो गए थे छात्रो ने अपनी अधिकतम कक्षाएं ऑनलाइन माध्यम से पढ़ी है जिससे छात्रों की पढ़ाई पूरी नही हो पाई है यदि ऑफलाइन एग्जाम होता है तो छात्रों के साथ अन्याय होगा।
जिला अध्यक्ष ने बताया कि पूरे छत्तीसगढ़ में NSUI द्वारा ऑनलाइन एग्जाम का मांग किया जा रही है प्रदर्शन किए जा रहे है यदि हमारी मांग पूरी नही हुई तो कबीरधाम NSUI द्वारा छात्रों के साथ प्रदर्शन किया जाएगा। जिले के अग्रणी महाविद्यालय पी जी कॉलेज कवर्धा में बृजेश चन्द्रवंशी,विवेक जायसवाल,सौरभ दुबे,अमन वर्मा,शुभम,मधु,यंजना कन्या महाविद्यालय कवर्धा में विंध्या, नीलिमा,प्रियंका,तानिया,राखी,छाया, सरस्वती ,काजल पूजा, पिपरिया कॉलेज में प्रदेश संयोजक प्रकाश योगी,प्रदेश कार्यकारी सदस्य यमन चन्द्रवंशी, राहुल देवांगन,संभाग सह-संयोजक गणेश यादव, गजानन माधव मुक्तिबोध महाविद्यालय लोहारा में दुर्गेश साहू,दिवाकर,भोला,रिया, रिंकी,परमानंद ,अटल बिहारी वाजपेयी कॉलेज पांडातराई में देवव्रत चन्द्रवंशी,रमाकांत,झड़ीराम,अजय यादव ,स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय बोड़ला में विनोद साहू,रूपेश,विष्णु,भारती, ममता,लक्ष्मी,नारायण, इंदिरा गांधी महाविद्यालय पंडरिया में संभाग संयोजक साजिया खान,रवि मानिकपुरी, नवीन महाविद्यालय कुई कुकदूर में दीपक चन्द्राकर ने छात्रों के साथ में ज्ञापन दिया। इस कार्यक्रम में जिले के सभी महाविद्यालय के छात्र छात्राए एवं समस्त NSUI कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल रहे।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *