NSUI ने फूंका पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह का पुतला

NSUI छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष नीरज पाण्डेय के आव्हान पर कबीरधाम जिला अध्यक्ष शितेष चन्द्रवंशी के नेतृत्व में भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष,पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह का पुतला दहन किया गया। कुछ दिवस पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह जी द्वारा राजनांदगांव के टेडसरा मंडल के घुमका के एक कार्यक्रम में जिसमे स्वयं रमन सिंह भाषण दे रहे वहा पर भारत माता की जो तस्वीर लगाई गई थी वह जमीन पर उल्टी पड़ी हुई थी। रमन सिंह जी के द्वारा भारत माता का अपमान किया गया है जिसका आज पूरे प्रदेश भर में NSUI के द्वारा रमन सिंह का पुतला दहन किया गया। NSUI जिलाध्यक्ष शितेष चन्द्रवंशी ने बताया कि भाजपा का दोहरा चरित्र सामने आया है,रमन सिंह सार्वजनिक रूप से माफी मांगे। पुतला दहन कार्यक्रम में युवा कांग्रेस नेता राहुल सिन्हा, युनेश कौशिक,सौरभ दुबे,विजय कौशिक,प्रतीक चन्द्रवंशी, परमेश्वर , विकाश, अरुण साहू,अयोध्या ठाकुर,सुमेन,प्रकाश, संजय सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *