किरन्दुल- डीएवी पब्लिक स्कूल किरंदुल द्वारा सात दिवसीय एनएसएस का विशेष शिविर का आयोजन ग्राम चोलनार में किया जा रहा है जिसका उद्घाटन गुरुवार को किया गया। शिविर का उद्देश्य छात्रों में राष्ट्र सेवा और समाजसेवा की भावना को जागृत करना है। यह शिविर कार्यक्रम समन्वयक दादू लाल पटेल,शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय जगदलपुर के मार्गदर्शन में संचालित किया जा रहा है। उद्घाटन अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य पी एल वर्मा ,चोलनार आश्रम के प्रधान अध्यापक, एनएसएस प्रभारी प्रशांत कुमार राय,के पी सिन्हा एवं अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे। प्राचार्य पी एल वर्मा ने छात्रों में राष्ट्रीय सेवा की भावना को बढ़ावा देना और देश सेवा हेतु हमेशा तत्पर रहने की प्रेरणा दी।